Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mamata Banerjee

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले पर विवादित बयान देने के बाद टीएमसी नेता मदन मित्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में थे. यहां उन्होंने कहा— ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठ और अत्याचार की भूमि बना दिया है. जनता आगामी चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाएगी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहल्गाम आतंकी हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के तीन निवासियों और उधमपुर मुठभेड़ में शहीद हवलदार के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी सहायता देने की घोषणा की.

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की एसआईटी जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा द्वारा दायर याचिका में राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में वीएचपी और बजरंग दल ने बूंदी में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति शासन की मांग की. ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि आंदोलन तेज होगा.

पं. बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मालदा-मुर्शिदाबाद का दौरा कर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपने की बात कही. NHRC और NCW की टीमों ने भी राहत शिविरों का दौरा किया.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पश्चिम बंगाल हिंसा को साजिश करार दिया और ममता बनर्जी, राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. हिंसा के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की गई.

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा, कहा कि दंगाइयों को संरक्षण देकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है सरकार.

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में दंगाइयों को खुली छूट मिली हुई है और सेकुलरिज्म के नाम पर वे दंगों को बढ़ावा दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बंगाल जल रहा है और मुख्यमंत्री चुप हैं. हरदोई रैली में उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला और वक्फ कानून पर केंद्र सरकार की तारीफ की.