Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

money laundering

राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य आरोपियों को समन जारी किया है. स्पेशल जज सुशांत चंगोट्रा की अदालत ने ईडी द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश दिया है.

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा जारी समन पर पेश नहीं होने के आरोप में अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से राहत मिली थी.

पेपर लीक मामले में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट ने दी गई अंतरिम जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने राजस्थान सरकार के हलफनामे के आधार पर यह निर्णय लिया जिसमें कहा गया कि कटारा पर पांच मामले लंबित हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी शामिल है.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगा. ईडी ने केजरीवाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने की मांग की है.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जेपी इंफ्राटेक के पूर्व सीएमडी मनोज गौर, समीर गौर और सुनील शर्मा को निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में नियमित जमानत दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक मनोज गौड़ की नियमित और अंतरिम जमानत याचिकाओं पर अलग-अलग नोटिस जारी किया हैं.

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं. ईडी ने समन की अवहेलना मामले में निचली अदालत से मिली राहत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है.

पश्चिम बंगाल में I-PAC के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी और उसके बाद हुए भारी बवाल का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर है. ममता सरकार ने ईडी की याचिका को खारिज करने की मांग की है. जबकि ईडी ने मुख्यमंत्री पर जांच में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं.

जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एमडी मनोज गौड़ को स्वास्थ्य आधार पर मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने ईडी से मनोज गौड़ की मां की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि करने को कहा है.

Chhagan Bhujbal ED Case: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को ईडी के महाराष्ट्र सदन घोटाले मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके उूपर लगे आरोप खारिज हुए, उनको बरी किया गया. उन्‍हें एक लंबे केस से मुक्ति मिली.

Latest