Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

money laundering

कोलकाता के कारोबारी प्रत्युष कुमार सुरेका को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2672 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्वेलरी कारोबार के नाम पर 25 बैंकों से कर्ज लेकर उसे सोलर प्रोजेक्ट्स में डाइवर्ट करने और विदेश भागने की कोशिश के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोचा.

2700 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एमटेक के प्रमोटर अरविंद धाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद धाम को शीर्ष अदालत ने कुछ सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर दी है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और कॉस्मेटोलॉजिस्ट संदीपा विर्क को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार है.

Money Laundering ED Probe: डंकी रूट मामले में ED ने दिल्ली ट्रैवल एजेंट से 4.62 करोड़ नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त किया. कुल 19 करोड़ की संपत्ति सीज, अवैध अमेरिका प्रवास की जांच में बड़ा खुलासा हुआ.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्धिकी की न्यायिक हिरासत साकेत कोर्ट ने 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आईआरसीटीसी घोटाला समेत अन्य मामलों में अपने मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज डॉ. विशाल गोगने से ट्रांसफर की मांग की है.

साकेत कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्धिकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें 15 दिसंबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Game of Mule Account: ईडी की जांच में सामने आया कि एक साधारण बाइक ड्राइवर के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर 331 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ. यह रकम अवैध बेटिंग नेटवर्क से आई थी और उदयपुर की एक VIP शादी में भी खर्च की गई.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला ब्रिटेन में प्रॉपर्टी खरीद और संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों से संबंधित है.