Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NEET Paper Leak

नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का करीब तीन दशक पुराना छात्र आंदोलन फिर चर्चा में आ गया है.

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा. इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारा समय कीमती है और हम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे हमारी मांगों को पूरा करने के लिए मानेंगे.

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण नहीं चल सकी. विपक्ष का कहना है कि वे संसद में नीट परीक्षा, पेपर लीक व जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का विषय उठाना चाहते हैं.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेता प्रभात ध्यानी को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने पुलिस की कड़ी आलोचना की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CJP प्रोटेस्ट में कथित लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की.

PM Modi on NEET paper leak: NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने पेपर लीक को 'घोर पाप' बताते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

नीट पेपर लीक मामले में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य के बीच दिल्ली हाई कोर्ट में उन्हें 'फोर्स फीड' करने की मांग वाली याचिका दायर हुई है. जानिए क्या होती है फोर्स फीडिंग और इस पर क्या कहता है देश का कानून.

सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने नीट-यूजी 2026 का पेपर लीक कराने के लिए एनटीए पैनल के केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को ₹5 लाख की रिश्वत दी थी.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गई है. वकील राकेश कुमार सैनी ने PIL दाखिल कर उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है.