Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nepal flood

सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के अनगिनत वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इसी बीच कई भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे बिलख-बिलखकर रो रहे है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल का है.

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में बलिया के दो परिवारों के लोग लापता हैं. 4 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे गोविंद भारती का कोई पता न चलने से परिवार में मातम है.

Gopalganj Gandak River Dead Bodies: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है और गोपालगंज में नदी के तेज बहाव के साथ मानव व मवेशियों के शव पहुंच रहे हैं. यादोपुर-मंगलपुर पुल के पास शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रशासन ने नाव चलाने और मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है.

Flash Flood Explainer: नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड से भारी तबाही मची है. जानिए फ्लैश फ्लड क्या है, यह कैसे आता है, केदारनाथ व बनकियाओ की ऐतिहासिक घटनाएं और सुरक्षा के जरूरी नियम

नेपाल में ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ में महाराष्ट्र के सैलानी फंस गए. किसी की आंखों के सामने पुल टूट गया तो किसी की मां को हार्ट अटैक आ गया. ऐसे खौफनाक वक्त में सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बॉर्डर पर पहुंचकर लोगों की मदद की.

Nepal Tibet Flood: नेपाल और तिब्बत (चीन) के सीमावर्ती इलाकों में ग्लेशियर टूटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है, 700 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं. हजारों लोग अब भी लापता हैं, जबकि भारतीय नागरिकों और कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है.

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है. भारतीय वायुसेना का C-130J विमान 11 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा.

नेपाल के गोरखा में त्रिशूली नदी के किनारे बाढ़ के पानी के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बहकर आने से हड़कंप मच गया.

Nepal Flood Tragedy Updates: नेपाल में आई आपदा में शुक्रवार दोपहर तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में अधिकतर लोग रसुवा में अचानक आई बाढ़ में मारे गए थे. इनके शव निचले इलाकों में मिल रहे हैं. सरकारी अधिकारी लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं और शवों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेपाल बाढ़ से मचे तबाही के चलते एक संकरे रास्ते पर कुछ लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है.