Bharat Express DD Free Dish

PM Narendra Modi

तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के 52वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से देश को संबोधित किया. 'Yoga for Healthy Ageing' थीम के साथ हजारों लोगों ने पीएम के साथ मिलकर किए योगासन.

20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर राज्य के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को याद किया गया. आज ही के दिन 1947 में यह तय हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न हिस्सा रहेगा, जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अतुलनीय योगदान था.

जी-7 शिखर सम्मेलन की सफल बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी ने प्रवासियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अनिवार्य है.

फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक साझेदारियों में भरोसे और सम्मान की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया को अब दानदाता और याचक की सोच से ऊपर उठना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर 'पिण्डे पिण्डे मतिर्भिन्ना' संस्कृत सुभाषित साझा कर मानव विविधता के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए समझाया कि जैसे हर जल-स्रोत का स्वाद अलग होता है, वैसे ही हर व्यक्ति की सोच और प्रतिभा अनूठी होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं. आजादी के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है, जहां उनका स्वागत स्लोवाक परंपरा के अनुसार 'रोटी और नमक' से किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित G7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यह उनका बतौर प्रधानमंत्री छठा G7 दौरा है, जिसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के 5 बार शामिल होने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. भारत 2019 से लगातार इस शिखर सम्मेलन में एक आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक (4,399 दिन) निरंतर पद पर रहने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं. उन्होंने पंडित नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने उन्हें बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर 'महिला-प्रधान विकास' की जमकर सराहना की है. पीएम मोदी ने बताया कि जन धन खातों, मुद्रा लोन, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के जरिए देश की महिलाओं को वित्तीय आजादी मिली है.