Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan news

CHURU ILLEGAL LIQUOR SEIZED: राजस्थान के चूरू में 'ऑपरेशन नकेल' के तहत कोतवाली पुलिस ने एनएच-52 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की 961 कार्टन अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Tonk ATS Action: राजस्थान के टोंक में ATS की टीम ने धन्नातलाई स्थित एक ढाबे से 20 वर्षीय युवक को डिटेन किया और उसके घर पर तलाशी की कार्रवाई की. परिजनों के मुताबिक तलाशी में ATM कार्ड, बैंक पासबुक और इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुर्जे जब्त किए गए हैं, जबकि कार्रवाई की वजह पर आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 2 इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप और नदियाँ पुनरुद्धार बॉडी बनाने का निर्देश दिया है.

Bhinmal Stone Mine Collapse: जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. भादरड़ा इलाके में मौजूद एक पत्थर की खदान का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में खदान के पास मौजूद एक युवक भारी मलबे के नीचे दब गया. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

राजस्थान के जोधपुर में सिगरेट देने से इनकार करने पर अज्ञात युवकों ने दुकान पर पथराव कर दिया. घटना में दो लोग घायल हुए. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

DANGAWAS MURDER CASE VERDICT: राजस्थान के नागौर जिले के वर्ष 2015 के चर्चित डांगावास हत्याकांड में मेड़ता की विशेष एससी-एसटी अदालत ने 11 साल बाद फैसला सुनाते हुए सभी 40 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है.

Pratapgarh Flooded Bridge: राजस्थान के प्रतापगढ़ में बारिश के बाद छोटी पुलिया पर 2 से 3 फीट पानी बह रहा है, जिससे तीन गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है. बच्चे, बुजुर्ग और मरीज मजबूरी में जोखिम भरा सफर कर रहे हैं, ग्रामीणों ने लंबे समय से ऊंचे पुल की मांग की है.

Jaipur House Dispute: जयपुर के चौड़ा रास्ता इलाके में मकान की बिक्री को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय निवासियों ने 'डिस्टर्ब एरिया' कानून का उल्लंघन बताने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और रजिस्ट्री रद्द करने की मांग की है.

29 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश को 947 करोड़ रुपये से अधिक के शिक्षा प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे. इसमें 40 लाख से ज्यादा छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि भी शामिल है.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की. उन्होंने कांग्रेस और युवाओं के रिश्ते पर चर्चा की.