Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan

राजस्थान के बांसवाड़ा में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की व तीखी झड़प हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया.

चलती ट्रेन में सफर के दौरान बेहोश हुए एक यात्री के लिए पूर्व छात्रनेता देवदूत बनकर सामने आए. लगातार 10 मिनट तक दिए गए CPR और आरपीएफ की मुस्तैदी से मरते हुए यात्री की सांसें वापस लौट आईं.

अजमेर के जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में कथावाचक किरीट भाई के बयान पर विवाद छिड़ गया है. नाराज श्याम प्रेमियों ने उनके होटल का घेराव कर विरोध जताया. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वहीं भक्तों का कहना है कि माफी बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक मंच से मांगी जाए.

जयपुर पुलिस ने एक महीने की गुप्त निगरानी के बाद न्यू सांगानेर रोड के गोरी विहार विस्तार में स्थित एक आलीशान पेंटहाउस पर छापेमारी की. पुलिस ने रंगे हाथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 9.73 लाख रुपये नकद बरामद किए. पकड़ा गया मुख्य आरोपी पहले भी 21 मामलों में नामजद रह चुका है.

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में प्रेम विवाह के बाद खाप पंचायत द्वारा 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है. पीड़ित दुल्हन ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है, जिसके बाद पुलिस ने 125 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है.

Rajasthan School: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में 500 रुपये गायब होने के बाद छात्राओं की कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का मामला सामने आया. घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.

राजस्थान के उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का मामला सामने आया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर 21वीं सदी के नए भारत की इच्छा शक्ति और भारत के प्रयास भारी पड़े हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे.

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक ब्यूटी पार्लर में महिला कर्मचारियों ने संचालक पर पीने के पानी में संदिग्ध पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है.