Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

sambhal news

उत्तर प्रदेश के संभल में जुमे की नमाज और होली के त्योहार के मद्देनजर शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुमति दी थी, मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले आज (13 मार्च) ASI की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची है.

Sambhal CO Anuj choudhary: संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली के दिन शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, जिन्हें रंग से ऐतराज हो, वे घर से बाहर न निकलें. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

संभल में मंत्रोंच्चारण के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से 100 मीटर दूर नवीन पुलिस चौकी का भूमि पूजन हुआ है. मुस्लिम कन्या इनाया के हाथों से नींव की पहले ईंट रखवाई गई.

आचार्य प्रमोद कृष्णम की मौजूदगी में आज श्री कल्कि धाम का पहला स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय, फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर, प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और कवि मनोज मुंतशिर संभल में नजर आए.

Sambhal Jama Masjid case: संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद के पास स्थित निजी कुएं को लेकर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है.

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल में सर्वे के बाद उपजे सवालों और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अतीत में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर हमले होते रहे हैं और अब भी कई तरह से हमें निशाना बनाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को जामा मस्जिद से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक कूप (कुआं) मिला है. मौके पर अभी खुदाई का कार्य जारी है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इतिहास से जुड़े नए खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में चंदौसी के लक्ष्मण गंज क्षेत्र में शनिवार को हुई एक खुदाई के दौरान एक विशालकाय बावड़ी का पता चला है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अदालत केंद्र और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बावत निर्देश जारी करें और 1991 के पूजा स्थल कानून के निर्वहन सभी के द्वारा करने का आदेश दिया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में लंबित कानून से संबंधित याचिकाओं का निपटारा किया जा सके.