Bharat Express DD Free Dish

students

झारखंड में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर छात्रों और आम जनता में गहरी नाराज़गी है। इन्हीं मुद्दों पर झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि योजनाओं में देरी के लिए केंद्र सरकार की उदासीनता ज़िम्मेदार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द राज्य में रुकी हुई छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं का भुगतान शुरू हो जाएगा। राकेश सिन्हा ने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को प्राथमिकता में रखकर छात्रों और लाभुकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भारतीय छात्रों को वीज़ा देनें में आनाकानी करने लगे हैं. ट्रंप प्रशासन के नए नियम और अप्रवासन दबाव से छात्रों का विदेश में पढ़ाई का सपना मुश्किल हो गया. यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि वैश्विक शिक्षा और अप्रवासन नीतियों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

Parents Protest in Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में अभिभावकों का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. 'यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस' और डुपा ने एकजुट होकर निजी स्कूलों की मनमानी और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई.

Campus Placement in IIMT Greater Noida: आईआईएमटी कॉलेज के प्लेसमेंट डे में 700 से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट मिला. टीसीएस, अमेजन, विप्रो जैसी कंपनियों में छात्रों को नौकरी के अवसर प्राप्त हुए हैं.

Nita Ambani At Harvard India Conference 2025: नीता अंबानी ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 में बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के महत्व पर जोर दिया और अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की, जिसमें 75,000 बच्चों की पढ़ाई शामिल है.

क्रिसमस विंटर कार्निवल थीम पर दिल्ली में एमसीडी विद्यालय साउथ एक्सटेंशन-2 मध्य क्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया. यहां पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए.

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए भारत को एक प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2018 में "स्टडी इन इंडिया" प्रोग्राम को शुरू किया गया था. इसके कारण देश में विदेशी छात्रों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची.

एक फैक्‍ट-फाइडिंग रिपोर्ट से दिल्‍ली की जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (JMI) के अंदर गैर-मुस्लिम छात्रों और कर्मचारियों के पक्षपात और पूर्वाग्रह का शिकार होने की बात सामने आई है.

कार्यक्रम में शामिल माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज राज हंस ने कहा कि आज का समय AI का है और काशी के लोग तकनीकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ते जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना निवासी परशुराम के रूप में हुई थी. वह सात दिन पहले ही कोटा आया था और नीट की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था.