Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने नागा विद्रोही संगठन एनएससीएन-आईएम और टेरर फंडिंग मामले में आरोपी अलेमला जमीर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि ट्रायल अभी चल रहा है.

बिहार में मतदाता सूची (एसआईआर) को लेकर दायर याचिकाओं की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 9 अक्टूबर को जारी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ दर्ज मुकदमे को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. भारती ने आरोप लगाया था कि गवाहों पर दबाव और धमकी डाली जा रही है.

न्यायिक अधिकारियों की पद्दोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ सुनवाई करेगी. सीजेआई बी आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले को संविधान पीठ के पास भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड मामले में दोषी सुरेंद्र कोली की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषसिद्धि केवल एक बयान और रसोई के चाकू की बरामदगी के आधार पर की गई थी.

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ का मामला अब देश के सबसे बड़ी अदालत पहुच चुका है. दायर याचिका में इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है. अभिनेता विजय की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी.

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की गई. ये न्यायपालिका की गरिमा पर हमला था. पीएम मोदी ने कहा- सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग कोटा बढ़ाकर 42 फीसदी करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. वंगा गोपाल रेड्डी ने यह याचिका दायर की हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने डोर श्लोमो गोल्डस्टीन की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने गोकर्ण में मिले रूसी बच्चों के संबंध में हस्तक्षेप की मांग की थी. नीना कुटीना अपनी बेटियों के साथ गुफा में महीनों से रह रही थीं.

वोडाफोन-आइडिया ने AGR बकाया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कंपनी ने 9450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बकाया में दोहराव और असंगतियों की जांच करने की मांग की है. कोर्ट ने सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की.