Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर अलग-अलग हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने जल्द सुनवाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2025 से जुड़ी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस सबूत के इस तरह की शिकायतें स्वीकार नहीं की जा सकतीं.

सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. कोर्ट ने शब्बीर शाह की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्वतः संज्ञान लिया है.

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली 17 साल बाद नागपुर जेल से रिहा हो गया हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उसे शिवसेना नेता कमलाकर जामसांडेकर हत्या मामले में जमानत दी.

सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति और राज्यपालों पर विधेयकों की समयसीमा तय करने से संबंधित मामले की 7वीं सुनवाई पूरी हो गई. सीजेआई बी आर गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने मामले की सुनवाई की.

सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी. कोर्ट ने सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट 17 सितंबर को एल्गार परिषद-माओवादी मामले में गिरफ्तार दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. पहले सुनवाई एएसजी एसवी राजू की मांग पर टाल दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी के आरोपी नाइजीरियाई नागरिक की जमानत रद्द कर दी है. अदालत ने कहा कि आरोपी ने न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए फरार हो गया और केंद्र सरकार से विदेशी अपराधियों के लिए ठोस नीति बनाने का सुझाव दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामलों पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता हो जाए तो धारा 138 एनआई एक्ट के तहत दोषसिद्धि बरकरार नहीं रह सकती हैं.