आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर दायर नई याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि यह मुद्दा तीन जजों की बेंच के विचाराधीन है. वहीं, दिल्ली सरकार ने तर्क दिया कि आवारा कुत्तों से आम जनता खासकर बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है.
राष्ट्रपति और राज्यपालों के बिल निर्णय की समय सीमा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा विधेयकों पर फैसला लेने की समय सीमा तय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 21 अगस्त को सुनवाई जारी रहेगी. संविधान पीठ की अध्यक्षता सीजेआई बी. आर. गवई कर रहे हैं.
1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका पर 10 सितंबर को होगी सुनवाई
1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और अन्य की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 सितंबर को सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
ब्लड डोनर्स को लेकर जारी गाइड लाइन को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार का हलफनामा
सुप्रीम कोर्ट में ब्लड डोनर्स पर जारी गाइडलाइन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हो रही है. केंद्र सरकार ने ब्लड डोनर्स पर जारी 2017 की गाइडलाइन को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया.
सुप्रीम कोर्ट ने NH-544 टोल वसूली पर लगी रोक हटाने से किया इनकार, NHAI की याचिका खारिज
Legal News: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पलियेक्कारा NH-544 टोल वसूली पर लगी रोक के खिलाफ NHAI की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने खराब सड़कों, जाम और यात्रियों की मुश्किलों को गंभीर चिंता का विषय बताया.
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दायर पुनर्विचार याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ममता बनर्जी सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि चयन प्रक्रिया अवैधताओं के कारण प्रभावित हुई और राज्य सरकार द्वारा डेटा सुरक्षित रखने में भी विफलता रही.
सुप्रीम कोर्ट ने IPS अशोक मिश्रा को लगाई फटकार, कहा- ‘अफसर संविधान के प्रति वफादार रहें, मालिकों के प्रति नहीं’
Legal News: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के IPS अधिकारी अशोक मिश्रा के हलफनामे पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि अफसर संविधान के प्रति वफादार रहें, मालिकों के प्रति नहीं. हत्या मामले में आरोपी को क्लीन चिट देने पर उठे सवाल...
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा ऑडियो क्लिप मामले में फॉरेंसिक जांच पर उठाए सवाल, 25 अगस्त को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़े ऑडियो क्लिप मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि फॉरेंसिक जांच गलत दिशा में जा रही है. कोर्ट ने बीरेन सिंह की बेटी की याचिका भी खारिज कर दी और कहा कि यह पारिवारिक सहायता का मामला नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति-राज्यपाल के फैसले की समयसीमा पर सुनवाई, 20 अगस्त को भी जारी रहेगी बहस
सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा विधेयकों पर निर्णय लेने की समयसीमा तय करने से जुड़े मामले की सुनवाई 20 अगस्त को भी जारी रहेगी. सीजेआई बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति द्वारा न्यायालय से राय लेना असंवैधानिक नहीं है.
उपराष्ट्रपति के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस सुदर्शन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहते कई फैसले दिए
पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने काले धन, मानवाधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों जैसे संवेदनशील मामलों में कई ऐतिहासिक फैसले सुना







