सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंची सरकार, आखिर किस कानून को चाहती है हटाना?
आयुर्वेदिक, सिद्ध या यूनानी दवाओं के भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने से संबंधित कानून को हटाने की मांग लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
एयर इंडिया की सुरक्षा प्रक्रियाओं सहित अन्य पहलुओं की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से पूछा कि उस एयरलाइन को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि यह दुखद त्रासदी थी, लेकिन यह किसी एयरलाइन को नीचा दिखाने अवसर नहीं बनना चाहिए.
15000 करोड़ की संपत्ति के मामले में एक्टर सैफ अली खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के अंतिम शासक नवाब हमीदुल्ला खान की संपत्ति से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है.
कर्नाटक धर्मस्थल मामला में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को मीडिया प्रतिबंध आदेश पर दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए
Karnataka Dharmasthala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक धर्मस्थल मामले में मीडिया रिपोर्टिंग प्रतिबंध पर निचली अदालत को नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश दिए. हाई कोर्ट ने पहले इस प्रतिबंध को रद्द किया था.
श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश 2025 के तहत समिति के संचालन को निलंबित करने का आदेश पारित करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट समिति को अस्थायी रूप से निलंबित करते हुए नई समिति के गठन का आदेश दिया है, जिसमें हाईकोर्ट के पूर्व जज, सरकारी अधिकारी और गोस्वामी प्रतिनिधि शामिल होंगे.
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को करेगा सुनवाई
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिका में केंद्र को दो महीने में राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश देने की मांग की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार पर लगाया प्रतिबंध हटाया, मामला दोबारा हाईकोर्ट भेजा
सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार को आपराधिक मामलों की सुनवाई से रोकने का आदेश वापस ले लिया है. कोर्ट ने मामले को पुनः हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि यह प्रशासनिक आदेश नहीं था.
कर्नाटक में धर्मस्थल में शव दफनाने का मामला: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
कर्नाटक के धर्मस्थल दफन मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर लगी रोक को हटाने के हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. यह मामला डी. वीरेंद्र हेगड़े के भाई से जुड़े विवाद और सोशल मीडिया पर फैले लगभग 9000 पोस्ट्स और लिंक हटाने से जुड़ा है.
जेएसडब्ल्यू मामला: ईडी की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने कहा कि ईडी ने 23000 करोड़ रुपये वसूले और पीड़ितों को वापस कर दिया
JSW केस की सुनवाई में ED ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अब तक 23,000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की रकम वसूली जा चुकी है, जो पीड़ितों को वापस दी गई है. कोर्ट भूषण स्टील केस पर पुनर्विचार को भी तैयार है.
सांसद कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री में जमा एक करोड़ रुपए रिलीज करने का दिया आदेश
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने विदेश यात्रा की शर्त के तहत जमा 1 करोड़ रुपये की राशि को रिलीज करने का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने यह फैसला जांच में सहयोग और यात्रा शर्तों को ध्यान में रखते हुए लिया हैं.





