Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से राहत की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, ईडी की जांच को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान.

वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के अध्यादेश पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी देवता निजी नहीं हो सकता.

राहुल गांधी के कथित बयान पर सेवानिवृत्त अधिकारी ने मानहानि का मुकदमा किया था. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए तीन सप्ताह में जवाब मांगा है.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. फर्जी डिग्री के आरोपों को लेकर RTI एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी द्वारा दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को FIR दर्ज कराने का अधिकार नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने सभी राज्यों, ईडी और ऐप कंपनियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने चार साल के बेटे संग लापता हुई रूसी महिला के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की कड़ी आलोचना की है. कोर्ट ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो महिला को देश से भागने से रोका जा सकता था.

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से अवनीगड्डा कोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. सीजेआई बी आर गवई ने कहा कि अदालतों का उद्देश्य वकीलों नहीं, बल्कि वादियों की सेवा करना है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को POSH कानून के दायरे में लाने की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है. याचिका में कांग्रेस, बीजेपी सहित कई दलों को पार्टी बनाया गया था.

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के पत्र के बाद 5, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है. उन्होंने कहा कि देरी के पीछे बेटियों की विशेष जरूरतें और घर में रिनोवेशन का कार्य था.

2022 में शिवसेना में फूट के बाद चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे को पार्टी और धनुष-बाण चिन्ह देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है.