“गलती कानून में नहीं, उसके दुरुपयोग में है,” सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की PMLA के प्रावधानों को चुनौती वाली याचिका की खारिज
कोर्ट ने कहा कि अगर पीड़ित व्यक्ति को यह लगता है कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है. जस्टिस बागची ने कहा कि गलती कानून में नहीं, उसके दुरुपयोग में है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों में प्रचलित तलाक-ए-हसन, तलाक-ए-अहसन और तलाक-ए-किनाया पर NHRC, NCW और NCPCR से मांगी राय
कोर्ट ने प्रभावित महिलाओं और विवाहेत्तर संबंधों से पैदा हुए बच्चों पर तलाक -ए-हसन के प्रभाव की जांच करने के लिए राय मांगी है. कोर्ट नवंबर को तीसरे हफ्ते में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
बॉम्बे में कबूतरखानों में दाना डालने पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई कबूतरखाना विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने पर लगी पाबंदी को बरकरार रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया.
गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में हाथियों के स्थानांतरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में मंदिर की हथिनी महादेवी के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने वंतारा पर सुप्रीम कोर्ट आदेशों के उल्लंघन और जंगली जानवरों को अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया है.
कैश फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की ओर से की गई टिप्पणी हटाने की मांग को खारिज कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन टिप्पणियों का लंबित ट्रायल पर कोई असर नहीं होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का दिया आदेश
Supreme Court: दिल्ली, नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के हमलों और रैबीज की घटनाओं पर कोर्ट ने कहा, नवजात और छोटे बच्चों को रैबीज का शिकार होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता. लोग बिना डरे घर से निकल सकें.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
मुंबई में गैर-माराठियों की पिटाई के आरोप पर राज ठाकरे के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.
सुप्रीम कोर्ट ने जेएसी में पुरुषों और महिलाओं के लिए सीटों को आरक्षित करने की नीति को रद्द करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया
सुप्रीम कोर्ट ने सेना की जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा में पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग सीट आरक्षण नीति को असंवैधानिक करार दिया. कोर्ट ने लैंगिक तटस्थता के सिद्धांत पर जोर देते हुए सबसे योग्य उम्मीदवारों के चयन का आदेश दिया.
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, दोषसिद्धि बरकरार, जुर्माना रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने मेधा पाटकर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा लेकिन 1 लाख रुपये का जुर्माना हटा दिया. 23 साल पुराने मानहानि केस में हाईकोर्ट ने पहले ही सजा पर रोक लगाई थी.
बिहार एसआईआर मामला: चुनाव आयोग ने मसौदा मतदाता सूची में शामिल न किए गए लोगों की अलग सूची जारी करने से किया इनकार
चुनाव आयोग ने बिहार एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह मसौदा मतदाता सूची से बाहर किए गए व्यक्तियों की अलग सूची जारी करने के लिए बाध्य नहीं है.





