Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद को हिरासत में दी गई यातना पर CBI जांच का आदेश दिया है. दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं.

Supreme Court ने ईडी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई के लिए नहीं होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी खड़गपुर और शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने एफआईआर दर्ज न होने पर कड़ी चेतावनी दी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया.

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज मामले में कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज कर दी है. हाई कोर्ट ने पहले ही मामला रद्द कर दिया था, जिसमें फर्जी पोस्ट के जरिए नफरत फैलाने का आरोप था.

सुप्रीम कोर्ट ने MUDA जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री बायरथी सुरेश के खिलाफ ईडी की जांच को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया.

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयकों पर फैसले में राज्यपालों और राष्ट्रपति की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट से 14 संवैधानिक सवाल पूछे हैं. इसपर 22 जुलाई को संविधान पीठ सुनवाई करेगी.

दिल्ली के वसंत कुंज रिज क्षेत्र में पेड़ों की फर्जी अनुमति से कटाई का खुलासा हुआ है. वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बताया कि उप वन संरक्षक के नाम से फर्जी अनुमति जारी की गई थी. कोर्ट 21 जुलाई को मामले की सुनवाई करेगा.

RJD MP Sudhakar Singh ने एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. चुनाव आयोग का आदेश असंवैधानिक बताया. अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.

Mental Healthcare Act: सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक स्वास्थ्य कानून लागू करने की याचिका पर एनएचआरसी को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया. बदायूं दरगाह में जंजीरों से बांधने पर भी नाराजगी जताई.

Chandni Chowk Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने चांदनी चौक में अवैध निर्माण पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने सभी अनधिकृत संपत्तियों को सील करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.