‘हाईकोर्ट और जिला अदालतें में अधिक प्रभावी ढंग से करती हैं काम’, जानें आखिर किस बात पर भड़का सुप्रीम कोर्ट?
सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल माफी स्वीकार नहीं होगी, बल्कि मामले को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाया जाएगा. कोर्ट ने उपस्थिति को सुप्रीम कोर्ट नियम 2013 के अनुसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल के विवादित स्थल का रंगोरोगन कराने से संबंधित दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मार्च को एक हफ्ते में सफेदी करने का निर्देश दिया था और यह भी कहा कि काम पूरा होने के बाद इसका खर्चा इंतजामिया कमेटी एएसआई को देगी.
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों के रिटायर्ड जज नहीं बन सकेंगे वरिष्ठ वकील
दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दिल्ली से बाहर के रिटायर्ड जज सीनियर एडवोकेट नहीं बन सकते. कोर्ट ने नियम 9B को वैध बताया और याचिका खारिज कर दी.
मेडिकल पाठ्यक्रमों में पूर्व सैनिकों और सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए तेलंगाना राज्य, केंद्र सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. दायर याचिका में तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.
BPSC Exam HC Verdict: बीपीएससी की परीक्षा नहीं होगी दोबारा, पटना हाईकोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों को झटका, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग खारिज कर दी. अभ्यर्थी अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, क्योंकि फैसले से वे नाखुश हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने सुखदेव पहलवान की रिहाई पर देरी के लिए दिल्ली सरकार को फटकारा
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी सुखदेव पहलवान की रिहाई पर फैसला न लेने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और अगली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की है.
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज की
Justice Yashwant Verma Case: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को आंतरिक जांच लंबित होने के कारण खारिज कर दिया. याचिका में न्यायाधीशों को दी गई छूट को चुनौती दी गई थी, जबकि जस्टिस वर्मा ने इसे साजिश बताया है.
MSP समेत अन्य मांगों पर किसानों और सरकार के बीच बातचीत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली
सुप्रीम कोर्ट में खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर सुनवाई हुई, जहां सरकार ने बताया कि दो दौर की बातचीत हो चुकी है और अगली बैठक 19 मार्च को होगी.
अभिव्यक्ति की आजादी मामले में इमरान प्रतापगढ़ी को ‘सुप्रीम’ राहत, अदालत ने रद्द की FIR
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को संविधान का एक महत्वपूर्ण अधिकार बताया. कोर्ट ने कहा कि विचारों की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल पुराने अवैध कब्जे पर डिफेंस कॉलोनी RWA पर लगाया 40 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने डिफेंस कॉलोनी आरडब्ल्यूए पर 60 साल से अधिक समय से लोधी युग के मकबरे पर अवैध कब्जे के लिए 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और स्मारक के संरक्षण का जिम्मा दिल्ली सरकार को सौंपा.





