सुप्रीम कोर्ट से अनिल जिंदल को मिली बड़ी राहत, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में जमानत
एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अनिल जिंदल वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता कबीर शंकर बोस के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता कबीर शंकर बोस से संबंधित दो मामलों की जांच सीबीआई को सौप दिया है. बोस के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने 2020 में एफआईआर दर्ज कराया था.
श्रमिकों के लिए खुशखबरी! दिल्ली सरकार मजदूरों को देने जा रही है 8 हजार रुपये की आर्थिक मदद, जानें क्या है वजह
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर लागू किए गए GRAP-4 के कारण कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका सबसे ज्यादा असर निर्माण कार्यों में लगे दैनिक श्रमिकों पर पड़ा है.
सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए जस्टिस मनमोहन, पिता रह चुके हैं राजनेता
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद यह नियुक्ति हुई. जस्टिस मनमोहन प्रतिष्ठित वकील और राजनेता जगमोहन के पुत्र हैं.
ड्रग्स मामले में बिक्रम मजीठिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में करेगा सुनवाई
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा
आश्रय गृहों की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से मांगी रिपोर्ट
कोर्ट ने डीयूएसआईबी से हलफनामे के जरिए पूछा है कि शेल्टर होम में क्या-क्या सुविधाएं है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पांच आश्रयों गृहों को बंद करने के मामले में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से रिपोर्ट तलब किया था.
सुप्रीम कोर्ट ने रेप और हत्या के दोषी को किया बरी, अदालत ने कहा- ट्रायल के दौरान बातों को ठीक ढंग से नहीं रखा गया
आरोप है कि बच्ची अपने चचेरी बहन जो सात साल की है, बकरी चराने गई थी. पीड़िता को जब प्यास लगी तो वह ट्यूबवेल के केबिन के पास चली गई. आरोपी ट्यूबवेल पर काम करता था. पीड़िता ने आरोपी से पीने का पानी मांगा तो आरोपी बच्ची को केबिन के अंदर ले गया और उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को लगाई फटकार, कहा- हैरान हैं कि जमानत के अगले दिन ही आप मंत्री बन गए
जस्टिस अभय एस ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने कहा कि हम जमानत देते है और अगले दिन आप जाकर मंत्री बन जाते है. ऐसे में सोचा जा सकता है कि सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर आपके पद के कारण गवाह दबाव में होंगे.
किसान नेता डल्लेवाल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं पर लोगों को असुविधा न हो
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि किसान शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. कोर्ट ने कहा किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दे को अदालत ने नोट कर लिया है और लंबित मामले में इस पर विचार किया जा रहा है.
हम यहां बैठकर सरकार नहीं चला सकते, वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पालन न होने पर तीन राज्यों के सचिवों को किया तलब
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट के जरिए दावा किया कि एक सीनियर अधिकारी के घर प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन हो रहा था.





