साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट पर याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कार्रवाई का दिया सुझाव
SC ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट पर एक्सपर्ट कमेटी बनाने की याचिका खारिज कर याचिकाकर्ता को सरकार को ज्ञापन देने का निर्देश दिया. ठगों द्वारा सीजेआई के नाम पर 7 करोड़ की ठगी जैसे मामलों ने साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
PLFI लेवी निवेश मामले में फुलेश्वर गोप को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 5 सप्ताह बाद होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पीएलएफआई लेवी निवेश मामले में आरोपी फुलेश्वर गोप की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सप्ताह के लिए टाली. तीन साल से जेल में बंद गोप पर शेल कंपनी के जरिए अवैध धन निवेश का आरोप है.
अजमेर शरीफ, भोजशाला, संभल मस्जिद और ज्ञानवापी समेत अन्य स्थलों पर दावों की प्रक्रिया पर रोक लगाने की SC से मांग
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अदालत केंद्र और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बावत निर्देश जारी करें और 1991 के पूजा स्थल कानून के निर्वहन सभी के द्वारा करने का आदेश दिया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में लंबित कानून से संबंधित याचिकाओं का निपटारा किया जा सके.
संभल मस्जिद सर्वे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक, हाईकोर्ट जाने का दिया निर्देश
संभल की जामा मस्जिद से जुड़े सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सर्वे रिपोर्ट को सीलबंद रखने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख करें. याचिका में बिना सुनवाई के सर्वे का आदेश देने और इसके कारण साम्प्रदायिक तनाव बढ़ने का दावा किया गया है.
PFI के पूर्व प्रमुख ई अबूबकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सर्दियों की छुट्टी के बाद होगी सुनवाई
2022 में NIA ने PFI पर कार्रवाई के दौरान अबूबकर को गिरफ्तार किया, आरोप है कि संगठन ने आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और कैडर को प्रशिक्षित करने के शिविर आयोजित किए.
दिल्ली-एनसीआर में लागू रहेगा ग्रेप-4, सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण पर जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेप-4 के तहत लगाए गए प्रतिबंध 2 दिसंबर तक लागू रखने का आदेश दिया. ट्रकों के प्रवेश को लेकर लापरवाही पर पुलिस और एमसीडी को फटकार लगाई, साथ ही अगली सुनवाई में सख्त कदम उठाने के संकेत दिए.
महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरि की अपील पर सुप्रीम कोर्ट 2 सप्ताह बाद करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नए AOR (Advocate On Record) नियुक्त करने के लिए समय दे दिया है. क्योंकि कि इस केस से प्रशांत भूषण हट गए है.
पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत है, गैंगस्टर अनुराग दुबे को मिली अंतरिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के वकील से कहा कि यहां तक कि विक्रय पत्र होने के बावजूद भी आप जमीन हड़पने की बात कह रहे हैं. क्या यह दीवानी या आपराधिक मामला है.
यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में चल रहे ट्रायल को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग पर SC ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि तिहाड़ जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करने की सुविधा पहले से उपलब्ध है.
धर्मांतरण का उद्देश्य केवल आरक्षण का लाभ प्राप्त करना है तो इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित तौर पर चर्च जाने और ईसाई धर्म की परंपरा का पालन करने वाला, खुद को हिंदू बताकर अनुसूचित जाति के तहत मिलने आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकता.





