BJP MP निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर दर्ज FIR निरस्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची झारखंड सरकार
देवघर एयरपोर्ट से निजी विमान के उड़ान पर विवाद की यह घटना 31 अगस्त 2022 को हुई थी. इस मामले में देवघर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात डीएसपी सुमन अमन की शिकायत पर देवघर जिले के कुंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
जेल में बंद बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 दिसंबर को करेगा सुनवाई
कोर्ट ने पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत और पुलिस हिरासत में बिताए गए अवधि की जानकारी मांगी है. साथ ही कोर्ट ने सीबीआई और ईडी केस में बिताए गए अवधि की भी जानकारी मांगी है.
धार्मिक स्थलों के सर्वे का आदेश निचली अदालतें जारी कर रही हैं, ये कानून का उल्लंघन है, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दाखिल की याचिका
जमीयत उलेमा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को चिट्ठी लिखकर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को लेकर जल्द सुनवाई की मांग की है.
“सुप्रीम कोर्ट में कौन सा मामला पहले सुना जाएगा, ये चीफ जस्टिस तय करेंगे, नेता या पार्टी नहीं”, संजय राउत के बयान पर पूर्व CJI का पलटवार
पूर्व CJI ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट में 20 साल से लंबित मामलों का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे पास सीमित समय है, और हम उसमें से हर मिनट का इस्तेमाल काम करने में करते हैं.
संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में PM Modi का संदेश, 10 वर्षों में सरकारी योजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला
संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, 53 करोड़ से ज्यादा ऐसे भारतीयों का बैंक खाता खुला है.
एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद सजा निलंबित
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले के दो दोषियों को राहत देते हुए उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है. यह आदेश सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने दिया है.
Air India में 72 वर्षीय महिला के साथ बदसलूकी पर SC की सुनवाई, अनियंत्रित यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों की मांग
एयर इंडिया में बदसलूकी के शिकार 72 वर्षीय महिला की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अनियंत्रित हवाई यात्रियों से निपटने के लिए रचनात्मक तरीकों पर जोर दिया है.
“अदालत काल्पनिक दावों पर विचार नहीं कर सकती”, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से पूछा कि ये आपको शानदार विचार कैसे मिले.
दिल्ली में वायु प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- GRAP-4 जारी रहेगा, स्कूल को खोलना है या नहीं CAQM तय करे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. रिपोर्ट में कहा गया कि वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी बहुत खराब है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा, अभी भी AQI 600 के पार है.
Kolkata Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत में महिलाओं को यातना की CBI जांच के आदेश को पलटा, SIT करेगी जांच
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई नहीं बल्कि एसआईटी करेगी. साथ ही कोर्ट ने जांच रिपोर्ट हर सप्ताह कोलकाता हाईकोर्ट में सौंपने का निर्देश दिया है.





