Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने BCCI के साथ Byju’s के समझौते को मंजूरी दी थी, जिससे उसकी इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया रुक गई. हालांकि, बाद में NCLAT के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी गई. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट किसी दिन फैसला सुनाएगा.

1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. उसने 2012 में दया याचिका दाखिल की थी, जो केंद्र सरकार के पास लंबित है.

प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडू के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. बालाजी पर परिवहन मंत्री रहने के दौरान नकदी के बदले नौकरी देने का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने जजों को निर्देश दिया है कि वे समुदायों पर टिप्पणी करते समय सावधानी बरतें. CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि देश के किसी हिस्से को पाकिस्तान कहना गलत है, क्योंकि यह देश की एकता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

सौम्या चौरिसिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार की गई थीं. वे दिसंबर 2022 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. जेल से बाहर आने के लिए उन्होंने कई दफा कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी. हालांकि, पहले उन्हें जमानत नहीं मिल पाई.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के सभी जजों से कहा कि वह लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के इस दौर में अपनी टिप्पणियों में संयम बरतने की जरूरत है.

केरल हाई कोर्ट ने शुहैब की हत्या की सीबीआई जांच के सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया था. शुहैब के माता-पिता सीपी मोहम्मद और एसपी रजिया ने केरल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने रूपा मुदगिल को मिली राहत को 5 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है, जस्टिस अभय ओका की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है जिसमें आईएएस रोहिणी संधुरी ने आईपीएस डी रूपा मुदगिल के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की है

NRI Quota Case: पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. MBBS सीट में NRI कोटा मामले में दाखिल याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट 27 सितंबर को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि पंजाब में पराली को जलाना फिर से शुरू हो गया है.