पंजाब में RTE कानून लागू न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पिछले 15 वर्षों से शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के प्रभावी ढंग से लागू न होने पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने निजी स्कूलों में 25% गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है.
सरकारी कामकाज में बाधा डालने के कथित आरोपी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोपों का सामना कर रहे आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार बहल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.
ट्रांसजेंडर संशोधन अधिनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम; 4 राज्यों के हाई कोर्ट्स की सुनवाई पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर संशोधित अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और केरल हाई कोर्ट की कार्यवाहियों पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
बिना विधायकी दोबारा मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राकेश सिंह, सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी सदन का सदस्य रहे बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के मामले में बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 4 जुलाई को सुनवाई, दिल्ली पुलिस से जवाब तलब
Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा 2020 मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर कड़कड़डूमा कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि दोनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए राहत की मांग की है.
IAS रोहिणी सिंदूरी बनाम IPS डी रूपा: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा विवाद, पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ कराएंगे सुलह
आईएएस रोहिणी सिंदूरी और आईपीएस डी रूपा विवाद को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए भेजा. पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ दोनों उत्कृष्ट अधिकारियों में सुलह कराएंगे.
खाड़ी देशों के छात्रों का 12वीं का रिजल्ट रोकने पर SC में सुनवाई 22 जून को, केंद्र ने खामियां दूर करने का दिया भरोसा
खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम रोकने पर सुप्रीम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगा. केंद्र ने कहा- 22 जून तक कमियां दूर कर लेंगे.
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को झटका, याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका को खारिज कर दिया है. मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज 2016 के मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाहों को बुलाने की अनुमति मांगी थी.
ऑटो पर पेड़ गिरना सड़क हादसा नहीं, लेकिन पीड़ित को मिलेगा मुआवजा; जानें कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि सड़क किनारे खड़ी ऑटो-रिक्शा पर पेड़ की शाखा गिरने से हुई चोट को मोटर वाहन दुर्घटना नहीं माना जा सकता, क्योंकि दुर्घटना और वाहन के उपयोग के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं था.





