Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

पश्चिम बंगाल के आइपैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 18 अगस्त तक टाल दी है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने ईडी की मांग पर यह फैसला लिया.

सीबीएसई बोर्ड द्वारा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य करने की नीति पर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है.

CJI Suryakant News: CJI सूर्यकांत ने इंदिरा जयसिंह की पुस्तक विमोचन में कहा कि संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक का साझा घर है और हम इसके संरक्षक हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 49 करोड़ रुपये की कथित ठगी से जुड़े मामले में आरोपियों की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि यदि आरोपी को कोई आपत्ति न हो तो अदालत देशद्रोह के मुकदमे चला सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनाव की मतगणना पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को मामले से जुड़ी याचिकाओं पर दैनिक आधार पर सुनवाई करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने टेट्रा पैक, पाउच और जूस जैसी पैकेजिंग में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. जानिए याचिकाकर्ता और यूपी सरकार की क्या दलीलें हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एएसजी एसवी राजू को दलीलें रखने के लिए समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी.

चुनाव में मुफ्त की योजनाओं (Freebies) पर लगाम लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि ऐसी योजनाओं का खर्च करदाताओं के अलावा कौन उठाएगा?

सुप्रीम कोर्ट ने परमाणु दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे की अधिकतम सीमा 3000 करोड़ रुपए तय करने वाले 2025 के नए कानून (शांति अधिनियम) को चुनौती देने वाली याचिका पर अहम सुनवाई की है. जानिए कोर्ट और याचिकाकर्ता की क्या दलीलें रहीं.