Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता रुचिरा गर्ग को चुनाव से ठीक एक दिन पहले अदालत आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस चरण में पूरी चुनाव प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी नई याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता (NGO) को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने देश में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों पर चिंता जाहिर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें.

नीट यूजी 2026 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए एनटीए और सीबीआई से जवाब मांगा है. वहीं, NTA ने पेपर लीक की सीबीआई जांच और परीक्षा दोबारा (Re-Exam) कराने का ऐलान किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की अप्राकृतिक मौत मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत सीबीआई (CBI) जांच शुरू करने का आदेश दिया है. वहीं, आरोपी पति समर्थ सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

Twisha Sharma Case In Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है. CJI सूर्यकांत ने मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की बात कही है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जांच अब CBI करेगी. मृतका की सास (पूर्व जज) पर जांच को भटकाने का आरोप है.

देशभर में गो-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सुप्रीम कोर्ट के 2005 के फैसले को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसमें फर्जी लॉ डिग्रियों और संस्थागत पहचान के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई है.

रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसे 26 भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को 6 महीने की अंतरिम जमानत देने के साथ यह मामला बड़ी पीठ को भेज दिया है.