हाईकोर्ट्स में जमानत के मामलों की देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- लंबी तारीख नहीं चलेंगी
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स में जमानत याचिकाओं पर लंबी तारीख देने पर चिंता जताई. कहा- आजादी के मामले टालना गलत. 1 जनवरी 2025 के बाद की सभी याचिकाओं का ब्यौरा 4 हफ्ते में मांगा. पटना हाईकोर्ट पर कड़ी टिप्पणी.
2020 Delhi Riots: तस्लीम अहमद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस से मांगा गया जवाब
2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस से विस्तृत प्रतिक्रिया मांगी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं.
ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने ए. आर रहमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, 13 फरवरी को होगी सुनवाई
AR Rahman: ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने फिल्म पोनैनीयिन पोन्नियिन सेलवन ii के गीत 'वीरा राजा वीरा' से जुड़े कॉपीराइट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दायर याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. कोर्ट 13 फरवरी को दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.
व्यापम घोटाला मामला: व्हिसिल ब्लोवर डॉक्टर आनंद राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले डॉ. आनंद राय को सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट मामले में बरी कर दिया है. शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें उन पर आरोप तय किए गए थे. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की कार्रवाई कानूनी मापदंडों के अनुरूप नहीं थी.
असम के मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
असम बीजेपी द्वारा पोस्ट किए गए एक विवादित वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक विशेष समुदाय पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था, अब कानूनी फेर में है. CPI और CPI(M) की याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की कि चुनाव नजदीक आते ही न्यायपालिका का इस्तेमाल राजनीतिक लड़ाई के लिए होने लगता है.
कोर्ट रूम के अंदर जज के सामने हुई मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जज के सामने एक वकील पर हुए हमले ने सुप्रीम कोर्ट को नाराज कर दिया है. CJI सूर्यकांत ने इसे "गुंडाराज" बताते हुए कहा कि कोर्ट रूम में ऐसी हिंसा कानून के राज की नाकामी है.
व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मेटा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 23 फरवरी को करेगा सुनवाई
व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि नागरिकों की निजता से समझौता नहीं होगा. कोर्ट ने मेटा को चेतावनी दी है कि यदि वे संविधान का पालन नहीं कर सकते तो देश छोड़ दें. मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा फोटोकॉपी पावर ऑफ अटॉर्नी पर हुई जमीन की बिक्री अवैध, कोर्ट ने डील को किया रद्द
पावर ऑफ अटॉर्नी के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 64 और 65 के तहत मूल दस्तावेज पेश करना अनिवार्य है. मामला 1998 के एक विवाद से जुड़ा है जहाँ भाई ने फोटोकॉपी के जरिए बहन की संपत्ति बेच दी थी.
जजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: SC का बड़ा आदेश- “जरूरत पड़े तो बल प्रयोग करें, लेकिन 23 फरवरी तक वकील को पेश करें…”
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की नाकामी पर कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से वकील मुकुट नाथ वर्मा की पेशी सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा है. मामला न्यायाधीशों और SCBA चुनाव समिति पर लगाए गए 'शर्मनाक' आरोपों से जुड़ा है.
असम वन क्षेत्र बेदखली मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
असम सरकार के बेदखली अभियान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जिरह पूरी हो गई है. जहाँ सरकार इसे आरक्षित वन क्षेत्र की रक्षा बता रही है, वहीं याचिकाकर्ताओं का दावा है कि सात दशकों से रह रहे परिवारों को 'विशेष समुदाय' होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है.







