ईडी के अधिकारों को लेकर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने निदेशालय को नोटिस भेज मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी सवाल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा है, कि क्या ईडी संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर सकती है? तमिलनाडु और केरल सरकारों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पीठ ने नोटिस जारी किया है.
भोजशाला मामला: नमाज पढ़ने से रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
धार (मध्य प्रदेश) स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में इस साल बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन (23 जनवरी) पड़ने के कारण विवाद गहरा गया है. हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि बसंत पंचमी के दिन मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका जाए और केवल हिंदुओं को मां सरस्वती की निर्बाध पूजा करने की अनुमति दी जाए.
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम या अव्यवहारिक कानून? दिल्ली एजुकेशन एक्ट 2025 पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और पारदर्शिता) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.
‘एक साल में फैसला चाहिए तो कितनी कोर्ट लगेंगी, अंदाजा भी है?’ न्यायिक सुधार की मांग पर भड़के CJI सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सुधार की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता कमलेश त्रिपाठी से कहा कि यह याचिका केवल पब्लिसिटी स्टंट है.
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘कानून व्यवस्था संभालना सरकार का काम, किसी को भी न मिले धमकी’
पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित हो और एसआईआर प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए.
विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त: CJI ने कहा- ‘अदालत के धैर्य की परीक्षा न लें’, सरकार को भी लगाई फटकार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा अभियोजन की मंजूरी में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है.
राजस्थान में हाईवे पर 1102 शराब दुकानों को हटाने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Supreme Court Rajasthan News: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में नेशनल और स्टेट हाईवे पर स्थित 1102 शराब दुकानों को हटाने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. यह मामला म्युनिसिपल एरिया (नगर निगम सीमा) में स्थित दुकानों का है.
ड्रग्स और करप्शन केस: अकाली नेता मजीठिया की याचिका पर SC में 2 फरवरी को सुनवाई 2, हाई कोर्ट से मिल चुका है झटका
Supreme Court News: अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 फरवरी को सुनवाई करेगा. मजीठिया पर ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग (भ्रष्टाचार) के गंभीर आरोप हैं. जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में पेड़ काटने पर रोक लगाई, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
छत्तीसगढ़ में पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त संदेश दिया है.
अदालत की अवमानना का खतरा; सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना स्पीकर से कहा- ‘दो सप्ताह में निपटाएं बीआरएस विधायकों की अयोग्यता का केस’
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा के बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर स्पीकर को दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है.





