Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से रिपोर्ट मांगी और पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए आरोपियों की संपत्ति नीलाम करने का सुझाव दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से पूर्व जजों को चुनाव समिति के लिए पर्याप्त मानदेय और यात्रा भत्ता नहीं देने पर सवाल उठाया हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में गठित जे. के. बांठिया आयोग को चुनौती देने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली स्कूल एजुकेशन अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 2 फरवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने फीस को पिछली तारीख से लागू करने पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक बताया है.

उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिरों की व्यवस्थाएं तय करना कोर्ट का काम नहीं है. अदालत ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार रखा गया है.

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ लगातार सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं. एक नई याचिका मृत्युंजय तिवारी की ओर से दायर की गई है जिसमें इन नियमों को खारिज करने की मांग की गई है.

Bhopal Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के डॉक्टर अभिजीत पांडे को उसकी पत्नी रिचा की मौत मामले में जमानत दी. शुरुआती बयानों में दहेज का जिक्र नहीं था. अब निचली अदालत तय करेगी कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

अनिल अंबानी और एडीएजी से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI, ED और अन्य पक्षों को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है.

मदुरै के तिरुपरमकुंडम पहाड़ी स्थित दीपथुन पर कार्तिकेय दीप प्रज्वलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से जवाब मांगा है.