Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के निर्माताओं को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने निर्माताओं को मद्रास हाईकोर्ट जाने को कहा है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह आदेश दिया है.

महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले में कथित आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने ट्रायल में देरी और सीमित गवाही का हवाला देते हुए शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है.

असम की 44 वर्षीय विधवा आएदा खातून को बांग्लादेश भेजे जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

ट्रेन में महिला यात्री की बर्थ के सामने पेशाब करने के गंभीर आरोपों में बर्खास्त किए गए जज की बहाली पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईआरएस अधिकारी बी. बालमुरुगन की जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने संसद और अन्य सार्वजनिक स्थानों से वीर सावरकर की तस्वीरें हटाने और ऐसे व्यक्तियों को सम्मान देने से रोकने की मांग की थी.

गैंगेस्टर एक्ट मामले में पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत देते हुए उत्तर प्रदेश से बाहर जाने और यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग और संगठन भी जवाबदेह होंगे. कोर्ट ने दोटूक कहा कि अगर किसी बच्चे या बुजुर्ग की मौत होती है, तो भारी मुआवजा वसूलने का आदेश दिया जाएगा.

डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते आतंक पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा अपडेट दिया है. सरकार ने बताया कि अब इन मामलों की कमान सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है और एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंट कमेटी इस पर कड़ी योजना बना रही है.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 17A की संवैधानिकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पेंच फंस गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस पर 'विभाजित फैसला' सुनाया है.

पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कानून में ‘रोमियो-जूलियट क्लॉज’ जोड़ने पर विचार करने को कहा है.