Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

Bhopal Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के डॉक्टर अभिजीत पांडे को उसकी पत्नी रिचा की मौत मामले में जमानत दी. शुरुआती बयानों में दहेज का जिक्र नहीं था. अब निचली अदालत तय करेगी कि ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

अनिल अंबानी और एडीएजी से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI, ED और अन्य पक्षों को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है.

मदुरै के तिरुपरमकुंडम पहाड़ी स्थित दीपथुन पर कार्तिकेय दीप प्रज्वलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और ASI से जवाब मांगा है.

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला (Bhojshala) में बसंत पंचमी पर खास माहौल है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिंदू पक्ष सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा कर रहा है, जबकि मुस्लिम समाज को दोपहर 1 से 3 बजे नमाज की अनुमति मिली है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और बड़े सार्वजनिक समारोहों में एसओपी लागू करने की याचिका को खारिज कर दिया.

मौत की सजा के तौर-तरीकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम बहस सामने आई है. फांसी की जगह घातक इंजेक्शन जैसे वैकल्पिक तरीकों की मांग वाली याचिका पर अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना झील की बिगड़ती हालत पर नाराजगी जताई है.

अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि यह मामला केवल तकनीकी नहीं, बल्कि देश के पर्यावरणीय भविष्य से जुड़ा है.

सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार जैसे मामलों को लेकर एकत बड़ा फैसला दिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य पुलिस को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की जांच का अधिकार है.

आवारा कुत्तों के मामलों की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की है. कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति बनाने और जनता की शिकायतों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.