Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ujjain

इतिहास के पन्नों में दर्ज 6 दिसंबर 1992 ( बानवे) की घटना को याद करते हुए, आज उज्जैन में 'शौर्य दिवस' धूमधाम से मनाया गया। यह दिन, जब लाखों कार सेवकों ने अयोध्या पहुँचकर बाबरी ढाँचे को ध्वस्त कर दिया था, आज 32 वर्ष पूरे कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में, इस वर्ष भी योगेश्वर टेकरी, क्षीरसागर में भव्य आयोजन किया गया, जहाँ 'जय जय श्री राम' के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन के पाँच प्रमुख कार सेवकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक मंडलोई, सुरेंद्र मेहता सुमन, नंदकिशोर काला, राधेश्याम त्रिपाठी और नरेंद्र सांखला शामिल थे। यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टेकरी शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सुरेश चौहान, अनिल पांचाल, अशोक सुमन, हरिनारायण और राहुल वर्मा आदि ने स्वागत किया...

उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा का आयोजन किया. उन्होंने किसानों के उत्थान और राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की सरकारी योजनाओं का परिचय दिया.

एक तरफ इंद्रदेव उत्तर भारत के साथ- साथ एमपी के कई जिलों में अपनी कृपा बरसा रहे है. बता दें कि एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जो भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके है. कई गांव, खेत, सड़के पानी में डुब गई है. एमपी की सबसे लोकप्रिय नदीं अपने उफान पर है. लेकिन दूसरी तरफ इंद्रदेव की कृपा महाकाल की नगरी में नहीं पहुंच पा रही है. जिसके चलते उज्जैनवासी काफी परेशान है...

उज्जैन स्थित नागचंदेश्वर मंदिर साल में सिर्फ नाग पंचमी पर ही खुलता है. इस दिन हजारों श्रद्धालु काल सर्प दोष से मुक्ति पाने की कामना लेकर यहां दर्शन करने आते हैं. यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया. उन्होंने घाट की सफाई कर आस्था की डुबकी भी लगाई.

Ujjain Chaos at Muharram Procession: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने बैरिकेड्स तोड़े और हो हल्‍ला मचाया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

MP News: उज्जैन के महिदपुर में एक प्रेरणादायक घटना हुई, जहां शादी के बाद दुल्हन चेतना राठौर सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची. उसने अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी और शिक्षा को शादी की जिम्मेदारियों से पहले प्राथमिकता दी. यह घटना हर किसी के लिए प्रेरणा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक सरकार के रूप में समाज का भी सम्मान करें. अगर जाने-अनजाने में ये नाम रखे गए हैं तो हमारी सरकार इन्हें बदल रही है.

योगी सरकार की प्रयागराज महाकुम्भ की तैयारियां अन्य प्रदेशों के लिए नजीर बन रही हैं. उज्जैन में 2028 में लगने वाले कुम्भ की तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज का दौरा किया, यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की.

उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास बनी एक दीवार ढह गई. जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है.