Bharat Express DD Free Dish

UP News

मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की है कि अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को 25 हजार रुपये सरकार देगी. तो वहीं रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी.

वकील मनोज चौधरी (मोनू) अपने चैम्बर में बैठकर खाना खा रहे थे कि तभी दो बदमाश उनके चैम्बर में घुसे और उनकी कनपटी से सटा कर गोली मार दी.

आरोपित युवक गोरखपुर का रहने वाला है और वर्तमान में वह लखनऊ में गोमती नगर में रह रहा है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है.

सीएम ने देश के पहले हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह एक सितंबर से खुलेगा. हॉकी को समर्पित यह देश का पहला म्यूजियम है. इसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी स्मृतियां, घटनाएं और भारतीय हॉकी की विभिन्न जानकारियां डिजिटल माध्यम से दिखाई देंगी.

महंत परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान देते जा रहे हैं. उनके इन बयानों से हिंदुओं का एक बड़ा वर्ग पूरी तरह से नाराज और आहत है.

इनाम की घोषणा करने वाला एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित गंगा राम शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सुराना गांव में रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जाता है. मान्यता है कि अगर इस दिन किसी बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी तो कोई न कोई अप्रिय घटना जरूर होती है.

गाजियाबाद के एक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी में नोएडा के जेवर में भारत का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है. इसे बनाने में 7 हजार मजदूर जुटे हुए हैं. प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में 45 बिल्डिंग बननी हैं, इनमें 25 का ढांचा तैयार है. साल के अंत तक 3900 मीटर लंबा एक रनवे और 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बन कर तैयार हो जाएगा.

Bareilly News: बरेली (Bareilly) में बस रोककर नमाज पढ़ाने के मामले में बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव (Mohit Yadav) ने अपने गृह जनपद मैनपुरी (Mainpuri) में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद से यूपी रोडवेज पर सवाल उठ रहे हैं.