Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Women Reservation Bill

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के महत्वपूर्ण आरक्षण विधेयक को संसदीय मंजूरी मिल गई है. लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से सिर्फ 2 सदस्यों ने खिलाफ में वोटिंग की थी.

5 दिन के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म हो गया. इस दौरान महिला आरक्षण बिल पास संसद के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत से पास हो गया. अब आगे बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा. 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ये बिल संसद में लाया तो गया, लेकिन इसमें लीपापोती हुई, केवल नाम दर्ज कराए गए.

Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद पीएम मोदी ने महिला सांसदों से मुलाकात की.

Women Reservation Bill: सभापति जगदीप धनखड़ ने इसे ऐतिहासिक विजय बताया. इसके पहले, बुधवार को लोकसभा में भी यह बिल पारित हो गया था. 

Women Reservation Bill: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ इस तरह की चर्चा हो रही है कि इस बिल को अभी से लागू कर दिया जाए.

महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक को पास कराने पर केंद्र और विपक्ष एकमत हैं. लेकिन तमाम दलों में इसका क्रेडिट लेने की हौड़ लगी हुई है. सोनिया ने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे.

इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से सांसदों ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी-अपनी बात रखी.

देश की राजनीति में महिलाओं की स्थिति दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है. संसद-विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक संसद में पेश हो चुका है. अगर ये विधेयक कानून बन जाता है तो देश की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी 33 फीसदी हो जाएगी.

बुधवार को विपक्ष के तमाम सवालों के जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " यह विधेयक युग बदलने वाला विधेयक है. पीएम मोदी ने मातृशक्ति को सम्मानित करने का काम किया है.