Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LPG Gas Cylinder Price: खुशख़बरी LPG गैस के दाम में हुई बड़ी कटौती, कमर्शियल सिलेंडर हुआ 83.5 रुपये सस्ता , देखें नए रेट्स

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 1 जून 2023 से बड़ी कटौती हुई है. नई दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 83 रुपये से ज्यादा के दाम कम हुए हैं.

एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder Price Reduce:  एलपीजी गैस की कीमत में कटौती की गई है. एलपीजी बेचने वाली कंपनियों ने दरें सस्ती कर दी हैं. यह कटौती कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में हुई है. हालांकि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला  है. ये पहले के ही तरह समान्य है. इससे पहले एक मई 2023 को व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 172 रुपये की कटौती देखने को मिली थी.

नई दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत में 83.5 रुपये की कमी की गई है और अब नई कीमत 1773 रुपये हो गई है. पिछले महीने कमर्शियल गैस की कीमत 1856.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की दर 1103 रुपये बनी हुई है. दिल्ली में एक जून से बदले हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर 1773 रुपये में बेचा जा रहा है. वहीं 1 जून को कोलकाता में इसे 1875.50 रुपये में बेचा जा रहा है.

मुंबई में 19 किलो कमर्शियल गैस 1725 रुपए और चेन्नई में एलपीजी की कीमत 1973 रुपए है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपए से घटकर 1773 रुपए 83.50 रुपए हो गया है. जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1960.50 रुपये से घटाकर 1875.50 रुपये कर दी गई है. मुंबई में कॉमर्शियल गैस 83.50 रुपये सस्ती होकर 1808.50 रुपये से 1725 रुपये हो गई है. वहीं, चेन्नई में एलपीजी गैस 2021.50 रुपये से घटकर 84.50 रुपये घटकर 1937 रुपये पर आ गई है.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का 75वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

कहां हैं घरेलू एलपीजी के दाम

घरेलू रसोई गैस की कीमत में पिछले कुछ महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार मार्च के दौरान इसमें बदलाव हुआ था. इसके बाद से इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेह में 1340, आइजोल में 1260, भोपाल में 1108.5, जयपुर में 1106.5 रुपये, बेंगलुरु में 1105.5 रुपये, दिल्ली में 1103 रुपये, मुंबई में 1102.5 रुपये और श्रीनगर में 1219 रुपये है.

यूपी और बिहार में घरेलू गैस की कीमत

घरेलू गैस का भाव पटना में 1201 रुपये, कन्याकुमारी में 1187 रुपये, अंडमान में 1179 रुपये, रांची में 1160.5 रुपये, देहरादून में 1122 रुपये, चेन्नई में 1118.5 रुपये, आगरा में 1115.5 रुपये, चंडीगढ़ में 1112.5 रुपये, अहमदाबाद में 1110 रुपये, शिमला में 1147.5 रुपये और लखनऊ में 1140.5 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital