Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बारिश और आंधी आने के आसार हैं. खासतौर पर गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ सहित कुल 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. जिससे यूपी वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश की सीएम युवा योजना के तहत शिक्षित और योग्य युवाओं को 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज और बिना गारंटी का लोन देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिर्फ एक वर्ष में रिकॉर्ड 76 सेतु परियोजनाएं पूरी की गईं. 8 वर्षों में कुल 471 सेतु, आरओबी और फ्लाईओवर बनाकर प्रदेश को उत्तम कनेक्टिविटी की दिशा में नई ऊंचाई पर पहुंचाया गया है.

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की योजनाबद्ध नीतियों और WTTC की सकारात्मक रिपोर्ट के बीच पर्यटन को नए पंख मिल रहे हैं. धार्मिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देकर सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूत आधार दे रही है.

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत योगी सरकार ने वर्ष 2025-26 में अब तक 11690 किसानों को 5.61 अरब रुपये की सहायता स्वीकृत की है. शुक्रवार को अंबेडकरनगर में सीएम योगी 431 लाभार्थियों को लगभग 21 करोड़ रुपये के चेक वितरित करेंगे.

UP Child Labour: उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (ILC) में भाग लेते हुए बाल श्रम उन्मूलन और गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा पर योगी सरकार की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर रखा.

डॉ. राजेश्वर सिंह, जो सरोजनीनगर क्षेत्र (लखनऊ) से विधायक हैं, ने अवैध घुसपैठ की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाई. उन्होंने बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और 6 बिंदुओं का सुझाव देकर कानून मंत्री को पत्र लिखा.

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- मोदी सरकार के 11 साल आत्मनिर्भरता, संकल्प से सिद्धि और विकसित भारत की त्रिवेणी हैं. इसमें आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्ति मिली, गरीब कल्याण को बढ़ावा मिला. ऑपरेशन सिंदूर नारी स्वाभिमान का प्रतीक है.

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। राज्य में 11 जिलों में 15 नए एमएसएमई औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की जा रही है, जिससे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में मदद मिलेगी.

एक लड़की की शादी के चार दिन बाद उसका प्रेमी उसी के ससुराल पहुंच गया और लोगों को संदूक में छिपा मिला. ससुराल वालों ने पकड़कर उसे खूब पीटा. उसके मुंह पर कालिख पोती. वीडियो ने इलाके में सनसनी मचा दी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital