PM Modi varanasi Visit: पीएम मोदी आज 50वीं बार जाएंगे वाराणसी, पूर्वांचल को देंगे 3884 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
11 अप्रैल यानी कि आज पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सहित पूर्वांचल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
श्रमिकों और अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगा नया आसमान, मुरादाबाद में तैयार हुआ अत्याधुनिक अटल आवासीय विद्यालय, CM योगी जल्द करेंगे शुभारंभ
मुरादाबाद में अटल आवासीय विद्यालय की शानदार इमारत तैयार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे शुभारंभ, श्रमिकों और अनाथ बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ.
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्यों के निर्देश
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से शुरू करने और किसानों को शीघ्र सहायता देने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की, कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की, जिससे अब महंगाई भत्ता 55% तक पहुंच गया है. इसका फायदा 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को मिलेगा.
श्रीरामलला मंदिर में 30 अप्रैल को मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा समारोह
श्रीरामलला मंदिर में 30 अप्रैल को राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना होगी. जून में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.
विधायक आवास पर आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में MLA राजेश्वर सिंह ने गिनाईं मोदी युग के 11 साल की उपलब्धियां
मंगलवार को आशियाना स्थित विधायक आवास पर भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तनों पर गोष्ठी, 'सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन' आयोजित किया गया. सममेलन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे.
15 हजार की नौकरी, 26 करोड़ का टैक्स! हरदोई के राजेश के नाम पर चला करोड़ों का खेल
हरदोई के राजेश कुमार को आयकर विभाग ने 26 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है. मामूली नौकरी करने वाले राजेश के नाम पर हरियाणा और महाराष्ट्र में फर्जी कंपनियां चल रही हैं.
UP के 34 हजार PRD जवानों की बढ़ी सैलरी, अब हर स्वयंसेवक को मिलेगा 500 रुपए का भत्ता, योगी कैबिनेट में फैसला
UP Cabinet Meeting: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट बैठक में 15 में से 13 प्रस्ताव मंजूर हुए. 34 हजार PRD जवानों का भत्ता 395 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन किया गया.
Meerut Saurabh Murder Case: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका ? सौरभ के भाई ने की जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में जेल में बंद उनकी पत्नी मुस्कान के गर्भवती होने की खबर से सौरभ के परिवार में हड़कंप मच गया है. हाल ही में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिससे सौरभ के परिजन हैरान हैं.
संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT करेगी पूछताछ, जामा मस्जिद के सदर जफर ने किया था ये चौंकाने वाला खुलासा
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले में SIT सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज पूछताछ करेंगी.







