दुनिया

China Earthquake: चीन में आधी रात को आए जलजले ने तबाह कर डाले डेढ़ लाख से ज्यादा घर-मकान, 131 मौतें, 700 से ज्यादा लोग घायल

China Earthquake News: एशिया के सबसे बड़े देश चीन में भूकंप ने गांसू प्रांत के जिशिशान काउंटी में बड़ा नुकसान पहुंचाया है. वहां आधी रात को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके उपरांत 32 झटके महसूस किए गए. इन झटकों ने चीन के सुदूर उत्तर पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में डेढ़ लाख से ज्यादा घर मकानों को नष्ट कर डाला. अब तक 131 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

चीन के भूकंप केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का एपिसेंटर जमीन में 10 किमी गहराई में था. इस जलजले में चीन के 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, किंघाई प्रांत के हैडोंग शहर में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. यह प्रांत तिब्बत हिमालय क्षेत्र से सटा हुआ है. चीन तिब्बत का नाम बदल चुका है.

यह भी पढ़िए: मोरक्को में भूकंप में मरने वालों की संख्या पहुंची 2 हजार के पार, घरों में जाने से डर रहे लोग, पहाड़ी इलाकों में भीषण तबाही

भूकंप से चीन में सड़कें और इमारतें नष्ट हो गईं. बिजली गुल हो गई और संचार सेवाएं ठप हो गईं. परिवहन मंत्रालय ने बताया कि भूकंप के कारण पीली नदी पर बने एक पुल में दरार आ गई है. यानी वह ढह सकता है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago