Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

China Earthquake: चीन में आधी रात को आए जलजले ने तबाह कर डाले डेढ़ लाख से ज्यादा घर-मकान, 131 मौतें, 700 से ज्यादा लोग घायल

China Earthquake Death Toll: चीन में आए भूकंप से सैकड़ों लोग मारे गए हैं. 700 से ज्यादा लोग घायल हैं. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जानिए भूकंप का केंद्र कहां था—

China earthquake map

एशिया के सबसे बड़े देश चीन में भूकंप

China Earthquake News: एशिया के सबसे बड़े देश चीन में भूकंप ने गांसू प्रांत के जिशिशान काउंटी में बड़ा नुकसान पहुंचाया है. वहां आधी रात को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके उपरांत 32 झटके महसूस किए गए. इन झटकों ने चीन के सुदूर उत्तर पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में डेढ़ लाख से ज्यादा घर मकानों को नष्ट कर डाला. अब तक 131 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Earthquake in China

चीन के भूकंप केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का एपिसेंटर जमीन में 10 किमी गहराई में था. इस जलजले में चीन के 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, किंघाई प्रांत के हैडोंग शहर में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. यह प्रांत तिब्बत हिमालय क्षेत्र से सटा हुआ है. चीन तिब्बत का नाम बदल चुका है.

यह भी पढ़िए: मोरक्को में भूकंप में मरने वालों की संख्या पहुंची 2 हजार के पार, घरों में जाने से डर रहे लोग, पहाड़ी इलाकों में भीषण तबाही

China Earthquake Death Toll

भूकंप से चीन में सड़कें और इमारतें नष्ट हो गईं. बिजली गुल हो गई और संचार सेवाएं ठप हो गईं. परिवहन मंत्रालय ने बताया कि भूकंप के कारण पीली नदी पर बने एक पुल में दरार आ गई है. यानी वह ढह सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital