Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chinese Spy Balloon: अमेरिका के ऊपर उड़ा चीन का ‘जासूसी गुब्बारा’, भड़का यूएस तो ड्रैगन ने बताया ‘एयरशिप’, ब्लिंकन ने रद्द किया बीजिंग दौरा

नॉर्थ अमेरिका में कई रणनीतिक मिसाइल और विमान ठिकाने हैं. अमेरिका के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन एंटनी ब्लिंकन की चीन के दौरे से ठीक पहले हुआ है.

लैटिन अमेरिका में भी दिखा चाइनीज स्पाई बैलून

Written by- कर्नल आशीष खन्ना

चीन के जासूसी ग़ुब्बारे (Spy Balloon) के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में उड़ते देखे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. चीन के जासूसी ग़ुब्बारे के अमेरिका के मोंटाना क्षेत्र के ऊपर उड़ते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आने के दो दिनों बाद ड्रैगन ने एक बयान जारी कर इसे ‘सिविल एयरशिप’ बताया. वहीं इस ‘जासूसी ग़ुब्बारे’ को लेकर अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है. चीन के ‘जासूसी गुब्बारे’ के अमेरिका में देखे जाने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन की ‘कमजोर प्रतिक्रिया’ की भारी आलोचना हो रही है.

अमेरिकी रक्षा विभाग के बयानों की मानें तो वे कनाडा के रास्ते अमेरिकी हवाई क्षेत्र में उड़ने वाले ‘गुब्बारे’ की निगरानी कर रहे थे. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नजदीकी निगाह रखने वाले निगरानी उपकरण के साथ उड़ान भर रहे फाइटर जेट्स के बाद भी ‘ग़ुब्बारे’ को मार गिराया नहीं गया.

नॉर्थ अमेरिका में कई रणनीतिक मिसाइल और विमान ठिकाने हैं. अमेरिका के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन एंटनी ब्लिंकन की चीन के दौरे से ठीक पहले हुआ है. यूएस पेंटागन के अधिकारियों ने गुब्बारे को मार गिराने की संभावना को ख़ारिज कर दिया था. इस बीच चीन की तरफ से बयान जारी किया गया है कि यह “एयरशिप” उनका है.

रिपब्लिकन सीनेटरों ने बैलून के शूट डाउन की मांग की

`इस ‘जासूसी ग़ुब्बारे’ को राष्ट्रपति बाइडेन की नाकामी बताते हुए रिपब्लिकन सीनेटरों ने बैलून के शूट डाउन की मांग की. लेकिन एयरोस्पेस विशेषज्ञों का मानना ​​था कि जिस 80,000 फीट से अधिक की ऊंचाई गुब्बारा उड़ रहा था, इस पर सटीक निशाना लगाना मुश्किल हो सकता है. दूसरी तरफ, पेंटागन की ‘जमीन पर संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए इसे शूट नहीं करने का निर्णय लिया गया था’, वाली प्रतिक्रिया की भी आलोचना की जा रही है, क्योंकि मोंटाना बेहद कम आबादी और घने जंगलों वाला क्षेत्र है.

ये भी पढ़ें-    सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र ने दी मंजूरी

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का दौरा रद्द

वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के देर से दिए गए बयान को विशेषज्ञों द्वारा शक्ति प्रदर्शन और सुनियोजित प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को रविवार को चीन का दौरा करना था, जो पिछले साल ताइवान संकट के बाद बाइडेन सरकार के टॉप रैंक मिनिस्टर का पहला दौरा होने वाला था. लेकिन ‘जासूसी ग़ुब्बारे’ की घटना के बाद ब्लिंकन का चीन दौरा स्थगित कर दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital