Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ukraine: यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के स्कूल के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में गृह मंत्री समेत 18 की मौत

Ukraine Helicopter Crash: नेशनल पुलिस के हेड इगोर क्लेमेंको ने कहा, “अभी 2 बच्चों सहित कुल 18 लोगों के मारे जाने की खबर है.” उन्होंने कहा, मरने वालों में आंतरिक मंत्रालय के कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं.

ukraine helicopter crash

यूक्रेन में हेलिकॉप्टर क्रैश (फोटो ट्विटर)

Ukraine Helicopter Crash: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक युद्ध जारी है. इस कड़ी में यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुधवार की सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री (Ukraine Home Minister) डेनिस मोनास्टिर्स्की  समेत कई उच्चाधिकारियों की मौत की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. जिसमें दो बच्चे भी शामिल है. ये हादसा यूक्रेन की राजधानी कीव के पास ब्रोवेरी शहर में एक स्कूल के करीब हुआ. हादसे के बाद घटना के बाद इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनी जा रही है. चारों ओर आग लगी हुई है.

कीव के क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम को बताया कि, ‘ब्रोवेरी शहर में हेलीकॉप्टर एक किंडरगार्टन और एक आवासीय इमारत के पास क्रैश हो गया. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बच्चे और स्कूल के कर्मचारी भी वहां थे. इनमें कुछ लोगों की भी मौत हुई है.

मरने वालों में आंतरिक मंत्रालय के कई शीर्ष अधिकारी शामिल

नेशनल पुलिस के हेड इगोर क्लेमेंको ने कहा, “अभी 2 बच्चों सहित कुल 18 लोगों के मारे जाने की खबर है.” उन्होंने कहा, मरने वालों में आंतरिक मंत्रालय के कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, जिनमें आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की भी शामिल हैं. दो बच्चों के पिता 42 साल के डेनिस मोनास्टिर्स्की को 2021 में यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में से 9 लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे. हादसे में गंंभीर रूप से घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक किंडरगार्टेन के पास खड़े एक शख्स की भी हादसे में मौत हुई. युद्ध के बीच यह हादसा हुआ है जो यूक्रेन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. ऐसे में अभी यह यूक्रेन के लिए यह कह पाना मुश्किल है कि ये हादसा है या साजिश. यूक्रेन की इस हादसे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital