दुनिया

Israel Hamas War: इजरायल के राष्ट्रपति बोले- बर्बरता के खिलाफ लड़ाई में साथ देने के लिए PM मोदी को थैंक्यू, भारत बड़ा शांति समर्थक

Israel Gaza War 2023: पश्चिमी एशिया में इजरायल फिलिस्तीनी इस्लामिक संगठन हमास के साथ जंग लड़ रहा है. यह जंग 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए वीभत्स आतंकी हमले के बाद शुरू हुई थी, जिसमें 1 हजार से ज्यादा इजरायली नागरिक मारे गए थे और सैकड़ों लोगों को हमास ने बंधक भी बना लिया था. उस घटना के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा को चारों ओर से घेर लिया और हमास के सैकड़ों ठिकानों को ध्वस्त कर डाला. इजरायल पर हुए आतंकी हमले की भारत ने निंदा की थी.

अब इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है. इज़रायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने अभी कहा, “…मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति और भारत सरकार को बर्बरता के खिलाफ इस लड़ाई में इज़राइल के लिए इतना अविश्वसनीय समर्थन व्यक्त करने और हमारे बचाव के अधिकार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”

इजरायली राष्ट्रपति ने कहा— “भारत शांति का समर्थक है, बहुत प्रभावशाली देश है और इसके पास देने के लिए बहुत कुछ है.”

यह भी पढ़िए: Israel Gaza War: गाजा के सबसे बड़े अल शिफा हॉस्पिटल में मिला Hamas का ऑपरेशन कमांड सेंटर और हथियार, सामने आए PHOTOS

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago