Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Gaza War: गाजा के सबसे बड़े अल शिफा हॉस्पिटल में मिला Hamas का ऑपरेशन कमांड सेंटर और हथियार, सामने आए PHOTOS

Israel Hamas war news in hindi: इजरायली सेना अब गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में दाखिल हो चुकी है. हमास इस अस्पताल को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और अस्पताल के नीचे कई बंकर बनाए गए हैं, जहां से हमास के लड़ाके इजरायल पर हमले करते हैं.

Israel Hamas war

इजरायली सेना का दावा— अल शिफा अस्पताल में मिले हमास के हथियार.

Israel Hamas War Update: पश्चिमी एशिया में ​इजरायल और हमास की जंग कल निर्णायल मोड़ पर पहुंच गई. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने 15 नवंबर को गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल पर नियंत्रण हासिल कर लिया. IDF की ओर से कहा गया कि अस्पताल के तहखाने में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. वहां हमास ने MRI में ऑपरेशन कमांड सेंटर बना रखा था.

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने अभी अल-शिफा अस्पताल की कई तस्वीरें जारी की हैं. उन्हें अल शिफा अस्पताल के अंदर हथियार, खुफिया सामग्री और सैन्य तकनीक और उपकरण मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है. इजरायली सेना का दावा है कि अस्पताल के अंदर हमास के और लड़ाके भी हो सकते हैं, इसलिए वहां सुरंगों की तलाश की जा रही है. साथ ही लाउडस्पीकर के जरिए आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है.

हमास के 600 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त किए गए

IDF के मुताबिक, 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकी हमले के बाद गाजा में हमास के 600 से ज्यादा ठिकाने तबाह किए गए हैं. इजरायली सेना की कार्रवाई में 2 हजार से ज्यादा आतंकवादी और 70 से ज्यादा हमास कमांडर मारे जा चुके हैं. वहां आतंकियों की सैकड़ों सुरंंगों का पता चला है, जिनमें से कई सुरंगें नष्ट कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: “गाजा पट्टी से 16 साल बाद हमास का नियंत्रण हटा”, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- दक्षिण की ओर भाग रहे आतंकी

इजरायली सेना के एक अफसर ने बताया कि बुधवार को इजरायली सेना की अस्पताल के बाहर हमास के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ हुई थी, तब हमास के 5 लड़ाके मारे गए. बता दें कि इजरायली सेना ने कई दिनों से अल शिफा अस्पताल को चारों तरफ से घेर रखा था.

इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि हमास और इस्लामिक जिहादी शिफा और अन्य गाजा अस्पतालों और उनके नीचे सुरंगों का इस्तेमाल छिपने और अपने सैन्य अभियानों को चलाने और बंधकों को रखने के लिए करते हैं. जिसके बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा पट्टी में अल शिफा अस्पताल में सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital