दुनिया

Israel War: हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक, 400 लड़ाके मारे, सैकड़ों इजराइलियों की भी मौत, 10 पॉइंट्स

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. शनिवार, 7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह ‘हमास’ ने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर लड़ाई की शुरुआत की और इजरायली सीमा में दाखिल होकर सैकड़ों महिला—पुरुषों व बच्चों को मार डाला. इसके बाद इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया. अब दोनों तरफ से मारा—मारी मची हुई है. यूरोप के कई देशों ने इजरायल के समर्थन का ऐलान किया है तो वहीं मुस्लिम देश ‘हमास’ के समर्थन में हैं. आइए जानते हैं अब तक वहां क्या हुआ….

हमास के हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत

इजरायली सरकार ने रविवार शाम को बताया कि हमास के हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की जानें चली गई हैं. वहीं, इजरायली की जवाबी कार्रवाई में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर हमास के लड़ाके शामिल हैं. इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी ट्विटर पर कहा— “मैंने जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज़, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जियो मैलोनी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. उन सभी ने इज़रायल के अपनी रक्षा के अधिकार को आवश्यक बताते हुए समर्थन व्यक्त किया है. हम किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे.”

सड़कों पर बिछीं लाशें, हमलों से बचने बंकरों में छिपे इजराइली

सोशल मीडिया पर इजराइल और गाजा की सड़कों पर लाशें बिछी नजर आ रही हैं. हमास द्वारा दागे गए करीब 5 हजार रॉकेट्स से इजराइल में बहुत—सी बिल्डिंग और घर अब मलबे में तब्दील हो चुके हैं. बीबीसी के मुताबिक, इजराइल में लोग बमों और गोलियों की आवाज के बीच बंकरों में छिपे हैं. वे अपने परिजन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इधर, इजराइल के हमलों के बीच गाजा में भी लोग अपनों को तलाश रहे हैं. इजराइली फाइटर जेट लगातार गाजा पर हमले कर रहे हैं. हमास के 400 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को दबोच लिया गया है.

फ्राइडे पार्टी कर रहे दर्जनों लोगों को बंधक बनाया

हमास ने बीते रोज यानी कि 7 अक्टूबर की सुबह इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर लड़ाई की शुरुआत की, और हमास के हजारों लड़ाके हथियारों से लैस होकर गाड़ियों में बॉर्डर को क्रॉस करके इजरायल में दाखिल होने लगे. इजराइली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता जॉनथन कॉनरिकस ने वीडियो जारी कर कहा कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है. उन्हें गाजा की तरफ ले जाया गया. जॉनथन ने आशंका जताई कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. उन्होंने कहा- हो सकता है कि हमास ने कुछ महिलाओं और बच्चों को मार भी दिया हो. इस बारे में हमारे कोई ठोस जानकारी नहीं है.

लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजराइल पर बरसाए गोले

इजराइल और फिलि​स्तीनी लड़ाकों के समूह हमास की जंग के बीच हिजबुल्लाह की भी एंट्री हुई है. हिजबुल्लाह इजराइल से सटे मुस्लिम देश लेबनान का एक चरमपंथी समूह है, जिसका कहना है कि वो मुस्लिमों की रक्षा के लिए दुश्मन पर हमले करता है. हिजबुल्लाह इजरायल को दुश्मन मानता है और इसलिए लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजराइल की गोलीबारी की है और बम दागे हैं.

यह भी पढ़िए: कौन है हमास, जिसनें इजरायल में मचाई तबाही?

इजरायल ने गाजा पट्टी पर विमानों से किया हमला

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं. गाजा में लाखों मुस्लिम रहते हैं, इजरायल के हमलों के कारण वहां सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है. इसे फिलिस्तीनी अपना इलाका बताते हैं. बहुत—से परिवार वहां अब अपनों को तलाश रहे हैं. बता दें कि गाजा पट्टी इज़रायल, मिस्र के बीच 41 किमी लंबा और 10 किमी चौड़ा एक क्षेत्र है. यहां हमास का कब्जा है. इज़रायल गाजा और इसकी तटरेखा पर हवाई क्षेत्र को कंट्रोल करता है..हालांकि वहां अब हमास की भी खासी पकड़ है.

भारत अपने स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकालेगा

वहीं, भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है. भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि अब तक किसी भारतीय नागरिक के मारे जाने या किडनैप होने की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम हमास को ऐसा सबक सिखाएंगे की वो कभी इसे भूलेंगे नहीं. इस बीच पता चला है कि हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है. वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है. ऐसे में भारतीय लोग भी खासा चिंतित हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

43 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

46 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

56 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

58 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago