क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
लेबनान के हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर हमला कर दिया है
Israel Attack: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. फिलिस्तीनी हमलावर संगठन ‘हमास‘ ने 7 अक्टूबर की सुबह साढ़े 6 बजे के करीब एक के बाद एक 5000 रॉकेट इजराइल पर दागने का दावा किया. हमला इतना भीषण था कि इजरायली सुरक्षा-तंत्र को झकझोर डाला. सैकड़ों लोगों की जान चली गई और दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. इस बीच रविवार, 8 अक्टूबर को हमास-इजराइल की जंग में नए हमलावर की एंट्री हुई, लेबनान का आतंकी गुट हिजबुल्लाह भी इजराइल पर टूट पड़ा. हिजबुल्लाह ने 3 इजरायली ठिकानों पर दर्जनों रॉकेट और गोले दागे.
इस्लामिक हमलावरों का समूह ‘हिजबुल्लाह’, जिसे दुनिया में आतंकी संगठन के रूप में जाना जाता है…उसने एक बयान में कहा- “हम इजराइल से फिलिस्तीन का बदला लेने के लिए उनके साथ खड़े हैं. हमने इजराइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट और गोले दागे हैं.” ‘हिजबुल्लाह’ की ओर से कहा गया कि इजरायली ठिकानों पर सीधा हमला किया गया. इजरायल के मुख्य शहर तेल अवीव पर हुए हमले में कई इजरायलवासियों की जान चली गई. ‘हिजबुल्लाह’ के जवाब में इजराइल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजरायल के डिफेंस फोर्स IDF ने माउंट डोव में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार अटैक किया है.
अब तक इजरायल ने ‘हिजबुल्लाह’ के लेबनान में मौजूद कई बुनियादी ढांचे को गिरा दिया है. एक बयान में इजरायल के डिफेंस फोर्स ने कहा- “IDF को आशंका थी कि हमारे क्षेत्र में इस तरह के अटैक होंगे, इसके लिए हमने पहले ही जरूरी बंदोबस्त कर लिए थे.” वहीं, अरब की प्रमुख समाचार संस्था अल जजीरा ने बताया कि हिजबुल्लाह ने इजरायल के इलाकों में मिसाइलें और मोर्टार से अटैक किया है. लेबनान की तरफ से दागी गईं मिसाइलें माउंट दोव क्षेत्र में गिरी हैं.
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: “दुआ करता हूं कि कब्जे वाले फिलिस्तीन के…” Israel-Hamas युद्ध पर ओवैसी ने दिया बयान
इज़रायली सेना ने अभी एक बयान में कहा कि हमने लेबनान के उन इलाकों पर अटैक किया है, जहां से गोलाबारी की गई थी. इजरायल के डिफेंस फोर्स ने कहा कि IDF ने माउंट डोव में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अटैक किया है. साथ ही कई बुनियादी ढांचे को गिरा दिया है. IDF ने कहा, “हम इजरायली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों और किसी भी वक्त जरूरी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं.”
— भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…