सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
इजरायल ने गाजा में किया जोरदार अटैक (फोटो सोशल मीडिया)
Israel Palestine Conflict: इजरायल में अलगाववादी गुट हमास द्वारा किए गए हमले के बाद अब मध्य एशिया में तनाव बढ़ा गया है. इजरायल ने अब हमास के आंतकवादियों के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है. हमास के हमले के बाद इजरायल ने ‘युद्ध’ की घोषणा कर दी है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन ‘आयरन स्वॉर्ड्स’ शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं. इजराइल के जवाब हमले में गाजा में करीब 198 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बात की जानकारी फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है.
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हमास के व्यापक हमलों के बाद गाजा में इजराइल के जवाबी हमले में कम से कम 198 लोगों की मौत हो गई और 1,610 लोग घायल हो गए. गाजा पट्टी पर शासित चरमपंथी समूह हमास ने शनिवार को इजराइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए हजारों रॉकेट दागे जबकि दर्जनों लड़ाके अति सुरक्षित सीमा को भेदकर इजराइल में घुस गए. इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की जिसके तहत गाजा में हवाई हमले किए गए. इसके बाद वहां मृतकों और घायलों का यह आंकड़ा सामने आया है.
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: CGPSC घोटले पर सियासत तेज, बीजेपी ने पत्र लिख की CBI जांच की मांग, जानें क्या है पूरा मामला
हमास के चरमपंथी अब भी इजराइल में हमले कर रहे हैं. इजरायल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम 70 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की गणना के अनुसार, इजराइली अस्पतालों में कम से कम 561 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें कम से कम 77 की हालत गंभीर है. गाजा में हताहतों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. हमास द्वारा जारी किए गए वीडियो में कम से कम तीन इजराइलियों को जिंदा पकड़ा हुए देखा जा सकता है.
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…