शनिवार को अमेरिका के Denver International Airport पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया. अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 जैसे ही टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंची, अचानक उसके लैंडिंग गियर में आग लग गई. यह विमान डेनवर से मियामी के लिए उड़ान भरने वाला था और इसमें 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे.
घटना दोपहर 2:45 बजे (स्थानीय समय) की है. जैसे ही फ्लाइट रनवे 34L पर टेकऑफ पोजीशन में पहुंची, अचानक लैंडिंग गियर के टायर में खराबी आ गई जिससे उसमें आग लग गई. मौके की नजाकत को देखते हुए पायलट और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू की.
यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, एक यात्री को हल्की चोट लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
FAA और एयरलाइन ने की पुष्टि
अमेरिकन एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है.” फ्लाइट को बोइंग 737 मैक्स 8 बताया गया है. एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग गियर के टायर में आई तकनीकी खराबी ही आग का कारण बनी. प्रभावित विमान को फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है.
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी इस घटना को “संभावित लैंडिंग गियर फेल्योर” की श्रेणी में दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है.
🔴 Évacuation d’un Boeing 737 MAX 8 d’American Airlines à l’aéroport de Denver après un incendie de train d’atterrissage lors du décollage.
Les 173 passagers et les 6 membres d’équipage ont pu être évacués en toute sécurité sur la piste.
Le vol 3023 d’American Airlines était à… pic.twitter.com/xzXemRpYju
— air plus news (@airplusnews) July 26, 2025
एयरपोर्ट पर हुआ अस्थायी ग्राउंड स्टॉप
इस घटना के बाद FAA ने 2:00 से 3:00 बजे तक ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया, जिससे करीब 87 उड़ानों में देरी हुई. हालांकि, शाम तक डेनवर एयरपोर्ट की सभी सेवाएं सामान्य हो गई थीं. फ्लाइट AA3023 के यात्रियों को एयरलाइन ने राहत देते हुए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जो शाम को मियामी के लिए रवाना हुआ.
डेनवर में दूसरी बड़ी घटना
गौर करने वाली बात यह है कि डेनवर में अमेरिकन एयरलाइंस के साथ यह दूसरी बड़ी घटना है. मार्च 2025 में भी इसी एयरलाइन के एक विमान को इंजन खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी. इस ताज़ा घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह हादसा एक बार फिर एयर ट्रैवल की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए जहन्नुम बना PAKISTAN, एक और महिला टिकटॉकर को जहर देकर की गई हत्या, शादी करने से कर रही थी मना
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

