होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सारा ब्लेक चीक
America: अमेरिका अपने आपको कितना भी प्रगतिशील देश समझता हो लेकिन कई मौके पर उसकी दकियानूसी सोच सामने आ ही जाती है. यहां एक ऐसा वाकया सामने है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे कि अमेरिका जैसे खुली सोच वाले देश में ऐसा होता है. दरअसल अमेरिका के एक स्कूल में एक बच्चे को केवल इस बात पर बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उसकी मां एडल्ट वेबसाइट ‘ओनली फैंस’ के लिए मॉडलिंग करती है.
जिसके बाद एडल्ट मॉडल सारा ब्लेक चीक ने दावा किया है कि उनके प्रोफेशन की वजह से स्कूल में बच्चे को नीचा दिखाया गया है. महिला के प्राइवेट लाइफ की वजह से उसके बच्चे को प्रताड़ना झेलनी पड़ी है.
पूरा मामला अमेरिका में फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी पब्लिक स्कूल का है यहां एक बच्चा स्कूल में पढ़ाई के लिए गया था लेकिन वहां पहुंचने पर उसको स्कूल से बाहर निकाल दिया गया. विक्टोरिया ट्राइस नाम की महिला ने ऑरेंज काउंटी पब्लिक स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
अब सारा ने इस मामले में विक्टोरिया का समर्थन किया है. सारा ने डेली स्टार को बताया कि जब विक्टोरिया की कहानी सामने आई तो उन्होंने उसे मैसेज किया और फिर उन्होंने एक वकील को हायर करने का फैसला किया जो उनका केस लड़ेगा. सारा ब्लेक ने दावा किया है कि ऐसा उनके काम की वजह से ही हुआ है. उनके बेटे को स्कूल से निकाला गया है. स्कूल के इस फैसले पर उन्हें गुस्सा आ रहा है.
यह भी पढ़ें- एक सज्जन को अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया- राहुल गांधी पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी
सारा और विक्टोरिया एक ही वेबसाइट, ‘ओनली फैंस’ के लिए काम करती हैं. सारा ने कहा कि उनके बच्चे के स्कूल के फुटबॉल संगठन ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था. स्कूल उन्हें इजाजत नहीं दे रहा था कि वह अपने बच्चे को लेकर प्रैक्टिस सेशन के लिए जा सकें. लोगों ने उनका खुलेआम अपमान किया और प्रिंसिपल ने इस बारे में उनसे बात तक नहीं की.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…