Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नेशनल ज्योग्राफिक’ चैनल ने दुनिया में इस जगह को घोषित किया सूर्यग्रहण देखने के लिए सबसे अच्छी जगह, अभी से भीड़ को देखते हुए लगा आपातकाल

पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है. इस दिन सोमवती अमावस्या का भी खास संयोग बन रहा है.

कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुट गया है. इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है. बता दें कि साल 2024 में आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्यग्रहण होगा. वहीं इस साल ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ चैनल द्वारा सूर्य ग्रहण देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स को सबसे अच्छे स्थानों में एक घोषित किया गया है. जिसके बाद यहां भीड़ बढ़ती ही जा रही है.

भीड़ को देखते हुए लगा आपातकाल

नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यग्रहण के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे. नियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. बृहस्पतिवार को इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है, जिसमें कहा गया कि भयंकर यातायात जाम, आपातकालीन सेवाओं की भारी मांग और मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

रुक जाएंगी सूर्य की किरणें

बता दें कि 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह से छिप जाती हैं. नियाग्रा शहर में कुछ मिनटों के लिए सूर्य की किरणें बिल्कुल अवरुद्ध हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: इस देश में 5 हजार से भी ज्यादा भारतीय मजबूरी में कर रहे साइबर क्राइम, लोगों को लगा चुके हैं 500 करोड़ का चूना, चीन का हाथ होने की बात आई सामने

सूर्य ग्रहण पर खास संयोग 

पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है. इस दिन सोमवती अमावस्या का भी खास संयोग बन रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र महीने में लगेगा. खास बात ये है कि इस सूर्य ग्रहण के अगले दिन से ही हिंदू नव वर्ष शुरू हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital