दुनिया

India Canada Tensions: मोदी सरकार के पलटवार के बाद बैकफुट पर आ गया कनाडा, ट्रूडो बोले- ‘हम भारत को उकसाना नहीं चाहते..’

Justin trudeau On India: कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या मामले में भारत की तरफ से जबरदस्त पलटवार के बाद कनाडाई सरकार बैकफुट पर आ गई है. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने अभी कहा है कि वे भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. ट्रुडो ने कहा कि कनाडा यह कहकर भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है कि उसके एजेंट एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से जुड़े थे, लेकिन कनाडा यह चाहता है कि भारत इस मुद्दे को ठीक से एड्रेस करे.

बता दें कि इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर सिख नेता (आतंकी निज्जर) की हत्या का आरोप लगाया. ट्रूडो ने कनाडाई संसद में कहा था- भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी. ट्रूडो ने सख्त लहजे में अपनी बात पूरी की थी. वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जॉली ने सोशल मीडिया पर ये बताया कि “हमारी सरकार ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश निकाला दिया है, जो कनाडा में भारतीय इंटेलिजेंस के प्रमुख थे.”

कनाडा की हरकत पर भारत सरकार ने ऐसे किया पलटवार

कनाडा सरकार पर पलटवार करते हुए भारत सरकार ने भी दिल्ली में मौजूद कनाडा के सीनियर डिप्लोमैट को निकाल दिया. उस डिप्लोमैट को भारत छोड़कर वापस कनाडा जाने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है. भारत सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया कि “ये कार्रवाई हमारे देश के आतंरिक मामले में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाती है.”

सोशल मीडिया पर भारतीयों ने कर डाली ट्रूडो की खिंचाई

सोशल मीडिया पर भारतीयों ने कनाडा और ट्रूडो की जमकर खिंचाई कर डाली. ट्विटर पर लाखों ट्वीट किए गए, जिनमें कनाडा को खरी-खोटी सुनाई गईं. अधिकतर लोगों का यह कहना है कि कनाडा की ट्रूडो सरकार भारत के विरोधी यानी खालिस्तान समर्थकों को प्रोत्साहित कर रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही.

यह भी पढ़िए: India Canada Row: भारत आए ट्रूडो के विमान में थी तकनीकी खराबी या था ड्रग्स का खेल! कनाडा छिपा रहा सच?

आतंकी निज्जर पर था 10 लाख रुपये का इनाम

बता दें कि जिस निज्जर की जून में हत्या हुई थी, उस आतंकी पर भारत ने 10 लाख का इनाम रखा था. हत्या के खुलासे का दावा करते हुए कनाडा के पीएम ट्रूडो ने बीते रोज अपनी संसद में कहा कि ये वारदात भारत सरकार के एजेंटों ने अंजाम दी थी. हालांकि, भारत के पलटवार को देखते हुए अब ट्रूडो के स्वर बदल गए हैं. और, उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है हम भारत को उकसाने या मामला बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago