Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी… Pakistan में ऐसा क्या हुआ कि छात्रों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

लाहौर के पूर्वी शहर में सोशल मीडिया कथित बलात्कार की खबर के फैलने के बाद से कॉलेज परिसरों में तनाव फैल गया. जिसके बाद चार शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

पाकिस्तान (Punjab) के पंजाब (Punjab) प्रांत में तनाव का माहौल है. बीते ​दो दिनों में इस राज्य के कुछ शहरों में हिंसक प्रदर्शन (Violent Protest) हुए हैं और इस दौरान सार्वजनिक और निजी संस्थानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं.

हिंसक प्रदर्शन बीते 17 अक्टूबर को शुरू हुए. इस दौरान राज्य के गुजरात (Gujrat) जिले में एक सुरक्षा गार्ड की हत्या भी कर दी गई और कई निजी कॉलेज के परिसरों में तोड़फोड़ की गई तथा आग लगा दी गई. प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और उन पर पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (PGC) की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया, जबकि गार्ड की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

क्यों हुए हिंसक प्रदर्शन

राज्य की राजधानी लाहौर स्थित पंजाब कॉलेज के कैंपस 11 में भी छात्रों ने पार्किंग क्षेत्र में आग लगा दी, खिड़कियां तोड़ दीं और भारी नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी कैंपस में घुसते समय लोहे की छड़ें और डंडे भी लिए हुए थे. एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित बलात्कार के बाद ये विरोध प्रदर्शन शुरू हुए. छात्रा के लिए न्याय की मांग को लेकर आयोजित यह आंदोलन हिंसक हो गया था.

पाकिस्तानी पुलिस ने एक कॉलेज की इमारत में तोड़फोड़ करने वाले छात्र प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ी और गोलियां चलाईं. हिंसा इतनी चरम पर थी कि सरकार को दो दिनों के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद करने पड़े. लाहौर के पूर्वी इलाके में सोशल मीडिया कथित बलात्कार की खबर के फैलने के बाद से कॉलेज परिसरों में तनाव फैल गया, जिसके बाद चार शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

200 से अधिक छात्र गिरफ्तार

लाहौर में बुर्की रोड पर भी विरोध प्रदर्शन हुए, जहां छात्रों ने यातायात अवरुद्ध कर दिया तथा घटना को कथित रूप से छिपाने के लिए कॉलेज प्रशासन से जवाबदेही की मांग की. PGC के लाहौर स्थित कॉलेज में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना के विरोध में रावलपिंडी में हजारों छात्रों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. खबरों के अनुसार, कथित हिंसा के सिलसिले में अब तक 200 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने 250 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 45 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. इन पर पीजीसी की संपत्तियों में तोड़फोड़ करने और करीब 1.5 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुओं को लूटने का आरोप है. इसी तरह, गुजरात में खारियां सदर पुलिस ने खारियां परिसर पर हमला करने के आरोप में 46 पहचाने गए संदिग्धों सहित 200 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कॉलेज प्रिंसिपल ने यह जानकारी दी है.

पाकिस्तान में पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया है. कॉलेज कैंपस में रेप को लेकर गुस्साए छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों की भीड़ को  को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के दोले दागे और छात्रों को गिरफ्तार भी किया. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने दो दिनों के लिए कॉलेज बंद करने का ऐलान किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital